{"_id":"69cd7899fd095c4cff0a1115","slug":"even-after-standing-in-line-all-day-the-cylinder-is-not-available-kanpur-news-c-220-1-akb1006-140637-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिन भर लाइन लगाने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिन भर लाइन लगाने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर
Thu, 02 Apr 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। गैस एजेंसी गोदाम के बाहर उपभोक्ताओं को लंबी लाइन लगानी पड़ रही हैं। अधिकारी कह रहे कि होम डिलीवरी कराई जा रही है। जबकि उपभोक्ताओं के चिलचिलाती धूप में दिनभर खड़े रहने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा दिन भर धूप में खड़ा रहने से बीमारी का खतरा भी बढ़ रहा है।
पुखरायां बाईपास अहरौली शेख स्थित गैस एजेंसी और पुखरायां बढ़ौली मोड़ के समीप स्थित गैस एजेंसी के बाहर बुधवार को उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। शाम पांच बजे तक लोग लाइन में खड़े रहे। कई लोगों को चिलचिलाती धूप में खड़े रहने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। गैस एजेंसी के बाहर हाईवे किनारे लाइन लगाए खड़े उपभोक्ता तसलीम, विनय कुमार, जितिन पाल, विभव सचान, हेमलता, शिव देवी आदि ने बताया कि गैस बुकिंग के बाद मंगलवार को एजेंसी के बाहर खड़े रहे। तब बताया गया कि आज गैस नहीं है। बुधवार सुबह से फिर लाइन में लगना पड़ा। तब कहीं दोपहर बार गैस मिल सकी। इसके बाद भी अन्य उपभोक्ताओं की शाम तक लंबी लाइन लगी रही।
लोगों ने बताया कि होम डिलीवरी के लिए बताया जा रहा है। जब होम डिलीवरी गैस मिले तो लाइन में कोई क्यों खड़ा होगा। होम डिलीवरी के नाम पर सिलिंडर कहां जाते हैं यह तो जिम्मेदार ही बता सकेंगे। जब बुकिंग है तो लंबी लाइन लगाने की नौबत क्यों आ गई। गैस एजेंसी संचालक मोबाइल रिसीव कर कोई जानकारी ही नहीं देते हैं। होम डिलीवरी का सिलिंडर कितने में दिया जा रहा है यह भी पता कराया जाना चाहिए। पूर्ति निरीक्षक विनीत राजपूत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता आकर लंबी लाइन लगा लेते हैं। पुखरायां के लिए होम डिलीवरी कराई जा रही है। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि भीड़ लगने के कारण पूर्ति निरीक्षक ने होम डिलीवरी कराए जाने की जानकारी दी है। वह जानकारी कर उपभोक्ताओं की परेशानी का निवारण कराएंगे।