{"_id":"5f2d7d0e8ebc3ea9c326921d","slug":"etawah-truck-and-dumpers-collide-while-overtaking-on-yamuna-bridge-driver-dies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: यमुना पुल पर ओवरटेक करते समय ट्रक और डंपर में भिड़ंत, दोनों गाड़ियों के ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: यमुना पुल पर ओवरटेक करते समय ट्रक और डंपर में भिड़ंत, दोनों गाड़ियों के ड्राइवर की मौत
Fri, 07 Aug 2020 10:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और डंपर में भिड़ंत
- फोटो : amar ujala
इटावा जिले के उदी इलाके में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यमुना पुल पर चढ़ते समय गुरुवार की रात ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हेल्पर व दो अन्य सवारियां घायल हो गईं। हादसा होने से पुल पर तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।
उदी सीएचसी अधीक्षक डॉ सुनील कुमार और कोतवाली सब इंस्पेक्टर मुकुंदलाल यादव ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। टीटी चौकी प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे यूपी की तरफ से जा रहे ट्रक की एमपी की ओर से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में ट्रक चालक पिंकी निवासी मुरैना मध्य प्रदेश और डंपर चालक करण सिंह पुत्र छोटेलाल निवासी भिंड थाना देहात मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक व डंपर का आगे का हिस्सा ध्वस्त हो गया। दोनों ही ड्राइवर अंदर दब गए। इनमें सवार दो अन्य सवारियां और हेल्पर बाल-बाल बच गए।
हादसे की सूचना पर उदी चौकी प्रभारी वीनेश कुमार सिंह जादौन और कोतवाली सब इंस्पेक्टर मुकुंदलाल यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक में फंसे घायलों को निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक ओमप्रकाश गुप्ता निवासी उदी मोड़ के नाम से रजिस्टर्ड है, जो ड्राईवर पिंकी चला रहा था। कोतवाली सब इंस्पेक्टर मुकुंदलाल यादव ने रात में ही जेसीबी बुलाकर ट्रक और डंपर को साइड में करवाकर यातायात शुरू करा दिया गया था।