फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   etawah news

मनी लॉन्डरिंग कर सफेद करते थे रकम

Fri, 01 Jan 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। मोबाइल टॉवर और सर्वर रूम से लैन (लोकल एरिया नेटवर्किंग) कार्ड लूटकर अमेरिका तक पहुंचाने वाले गिरोह से हुई पूछताछ में राजेश ने पुलिस को बताया कि अमेरिका से पैसा पे पॉल एप और डीएचएफएल कंपनी के जरिए भारत पहुंचते थे। इसीलिए उसने डीएचएफएल की फ्रेंचाइजी ली थी। पे पॉल एप इस्तेमाल करने के लिए यह दूसरे ब्राउजर का प्रयोग करते थे।
विज्ञापन

डीएचएफएल हो चुकी है डिफाल्टर घोषित
पॉवर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों के भविष्य निधि की रकम के निवेश को लेकर चर्चा में आई डीएचएफएल 23 जुलाई 2019 को डिफाल्टर घोषित हो चुकी है। जिन बैंक खातों की जानकारी पुलिस को हाथ लगी है उसमें 2016 से ट्रांजेक्शन हो रहे थे। कई लेनदेन अमेरिका से भी हुए हैं। पुलिस सभी को सीज कराने में जुटी है।
विज्ञापन

उपकरण बनाने वाली कंपनी भी रडार पर
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि राउटर और अन्य मंहगे उपकरण बनाने वाली सिस्को कंपनी के अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। कंपनी अलग-अलग देश के लिए मार्क के अनुसार उपकरण बनाकर सप्लाई करती है। उपकरणों को सीरियल नंबरों के जरिए ट्रेस भी किया जा सकता था। ऐसे में भारत में इस्तेमाल होने वाले उपकरण लूटने के बाद अमेरिका में कैसे उपयोग किए गए लेकिन कंपनी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव गृह ने दिया दो लाख का इनाम
अंतरराष्ट्रीय गैंग का भंडाफोड़ करने पर एसएसपी और उनकी टीम की सरकार ने भी सराहना की है। गुरुवार को टीम को एक लाख 75 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा हुई थी। शुक्रवार को शासन के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने भी टीम को दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed