फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Loader overturns after losing control due to burst tyre one goat trader died six others injured

Etawah Accident: टायर फटने से अनियंत्रित हुआ लोडर पलटा, एक बकरी व्यापारी की मौत, चालक सहित छह अन्य गंभीर घायल

Sun, 28 Jun 2026 03:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 28 Jun 2026 03:23 PM IST
सार

Etawah News: बकेवर में टायर फटने से बकरियों से लदा लोडर पलट गया, जिसमें एटा के एक व्यापारी की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
Etawah Loader overturns after losing control due to burst tyre one goat trader died six others injured
Etawah Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर टायर फटने से लोडर पलट गया। इससे लोडर में बैठे बकरी व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। बकरी व्यापारी एटा जनपद के नगला अजीत से बकरियां लोडर में लादकर इलाहाबाद जा रहा था। चालक सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन

एटा के नरैची थाना क्षेत्र के गांव नगला अजीत निवासी बकरी व्यापारी रिंकू (36) पुत्र राधेश्याम रविवार तड़के अन्य व्यापारियों के  साथ बकरियां लादकर लोडर से इलाहाबाद जा रहा था। बकेवर थाना क्षेत्र में इटावा से कानपुर मार्ग पर राधे-राधे पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही लोडर का अगला टायर फट गया। इससे लोडर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया।   

विज्ञापन





ये लोग हुए हैं घायल
लोडर पलटते ही उसमें सवार व्यापारियों में चीख-पुकार मच गई। आते-जाते राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस नें एंबुलेंस से घायल रिंकू पुत्र राधेश्याम (36), राकेश (45) पुत्र बाबूराम, अनिल (35) पुत्र राधेश्याम निवासी नगला अजीत थाना नरैची एटा, लोडर चालक सोमेश (20) पुत्र मनोज कुमार  निवासी फिरोजाबाद, मोनू (19) पुत्र राममूर्ति, राजेश (25) पुत्र राममूर्ति निवासी विकास नगर एटा और श्यामू (19) पुत्र बैजनाथ निवासी जटपुरा थाना किशनी मैनपुरी को जिला अस्पताल पहुंचाया। 

क्रेन की मदद से पलटे लोडर को हटवाया
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने  रिकू को चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे में लोडर में लदी कई बकरियां भी घायल हो गईं।  बकेवर पुलिस ने जानकारी सभी घायलों के परिजनों को दे दी है। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे लोडर को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed