{"_id":"65d1e99591305e52af051687","slug":"etawah-husband-commits-suicide-after-quarrel-with-wife-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: पत्नी की गर्दन पर हसिया मार किया घायल, फिर फंदा लगा दी जान, बच्चे बोले- शराब के नशे में करते थे झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: पत्नी की गर्दन पर हसिया मार किया घायल, फिर फंदा लगा दी जान, बच्चे बोले- शराब के नशे में करते थे झगड़ा
Sun, 18 Feb 2024 05:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Feb 2024 05:16 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी से मारपीट के बाद पति ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
महेश शंखवार की फाइल फोटो व जिला अस्पताल में भर्ती घायल विमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के बसरेहर में नशे में पति ने पत्नी की गर्दन व चेहरे पर हसिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मायके वालों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पति ने देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक आए दिन शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
सरैया ताड़ गांव में महेश शंखवार (40) पुत्र श्रवण शनिवार देर शाम शराब के नशे में घर पहुंचा था। पत्नी विमला के शराब पीने का विरोध करने पर दोनों की कहासुनी हो गई। महेश की बड़ी पुत्री पल्लवी ने बताया कि पिता ने मां के ऊपर हसिया से गर्दन और चेहरे पर वार करके घायल कर दिया। खून से लथपथ विमला घर के कमरे में पड़ी थी।
विज्ञापन
बच्चों की चीख पुकार की आवाज सुन आस-पास के लोग घर पर पहुंचे और महिला के मायके वालों को सूचना दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे महिला के जीजा मंदीप ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। विमला की तीन पुत्री और एक पुत्र गांव में अपने ताऊ प्रेम शंकर के घर पर सो गए थे। रविवार सुबह घायल महिला के पति महेश का शव उसके घर के बरामदे में बने बीम के कुंडे पर दुपट्टे से लटकता मिला। मृतक के शव के हाथ में उसकी फटी हुई कमीज फंसी थी। उसके फटे कपड़ों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि झगड़े में उसके कपड़े फट गए।
विज्ञापन