फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah: Five vehicles collided one by one on the expressway, seven people injured

इटावा: एक्सप्रेस-वे पर एक-एक करके पांच वाहन आपस में टकराए, सात लोग घायल, मची चीख-पुकार

Wed, 03 Nov 2021 12:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Nov 2021 12:35 PM IST
सार

इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पांच वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Etawah: Five vehicles collided one by one on the expressway, seven people injured
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला सवी पूर्वी के पास आगरा से लखनऊ जाने वाली लाइन पर एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घटना से मौके से गुजरने वाले वाहनों समेत प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


वहीं पांच वाहनों के आपस में टकराने से एक्सप्रेस वे चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर निकलने वाले वाहनों की रफ्तार मानो थम सी गई। वहीं एक साथ पांच वाहनों के टकराने से आगरा से लखनऊ वाली लाइन पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे पर सबसे पहले आगरा से लखनऊ की तरफ फूलगोभी लादकर ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें लदा सारा फूलगोभी सड़क पर फैल गया। वहीं चालक मौके से फरार हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक की सूझबूझ से बस पलटने से बाल-बाल बच गई। इसमें करीब 80 सवारियां बैठी हुई थी, जोकि जयपुर राजस्थान से चलकर सीतामढ़ी बिहार जा रही थी। इसके बाद पीछे से बस में एक पिकअप टकरा गई, उसके बाद स्विफ्ट डिजायर और जाइलो कार पिकअप के पीछे टकरा गई।


लगातार एक के बाद एक आपस में पांच गाड़ियों के टकरा जाने से हाहाकार मच गया। मौके से गुजर रहे वाहन स्वामियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed