{"_id":"5e7ceb518ebc3e72b2597898","slug":"etawah-fire-in-trauma-center-of-saifai-medical-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर लगी भीषण आग, लपटें देख मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर लगी भीषण आग, लपटें देख मच गया हड़कंप
Thu, 26 Mar 2020 11:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 26 Mar 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर मे लगी भीषण आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के सैफई पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार रात आग लग गई। एकाएक ऊंची लपटें देख परिसर में अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो गई। दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना के समय ट्रॉमा सेंटर में ज्यादा लोग नहीं थे।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर के बाहरी और ऊपरी हिस्से में आग होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। परिसर में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से मेडिकल स्टाफ तत्काल आग पर नियंत्रण नहीं कर सका। सूचना पर कुछ देर बाद दमकल टीम पहुंची।
विज्ञापन
टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बीच आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्टाफ का कहना है कि बाहरी हिस्सा आग की चपेट में आने और जल्द नियंत्रण पा लेने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन