फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah: death of national bird peacock due to electrocution in Jaswantnagar

इटावा: जसवंतनगर में करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत, वन विभाग को दी गई सूचना

Mon, 20 Sep 2021 03:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Sep 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
Etawah: death of national bird peacock due to electrocution in Jaswantnagar
करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत - फोटो : अमर उजाला
इटावा के जसवंत नगर में विद्युत करंट लग जाने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई। जसवंत नगर में हाईवे पर स्थित लाला भट्ठा के पीछे नगला इंछा से नगला अर्जुन जाने वाली चकरोड पर करीब चार महीने पहले एक विद्युत खंभे का तार टूट गया था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक कोई विद्युत कर्मचारी उस तार को काट ले गया। तार का एक सिरा खंभे से लगा छोड़ दिया। उसके पास लगी लोहे की प्लेट पर सुबह 8 बजे करीब जब राष्ट्रीय पक्षी मोर अचानक आकर बैठा तो वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और राधेश्याम के बाजरे के खेत में जा गिरा।
विज्ञापन


खेतों की ओर टहलने गए नगला इंछा गांव के राघवेंद्र सिंह जब ये देखा तो वह दौड़ पड़े। उसने जब मोर को उठा कर देखा तो उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। बाद में ग्रामीण पहुंचे तो वन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed