फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Essential news related to PF of temporary employees of Ordnance Factory

आयुध निर्माणी के अस्थायी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, शुरू की गयी ये व्यवस्था

Thu, 23 Aug 2018 05:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Aug 2018 05:34 PM IST
सार

- पीएफ विभाग सभी निर्माणियों के जीएम से करेगा बात, ठेकेदारों की मनमानी पर लगेगी रोक
 

विज्ञापन
Essential news related to PF of temporary employees of Ordnance Factory
डेमो पिक

विस्तार

कानपुर शहर की आयुध निर्माणियों में कार्यरत हजारों अस्थायी कर्मचारियों के पीएफ में अब गोलमाल नहीं हो सकेगा। इसके लिए पीएफ विभाग ने पहल शुरू कर दी है। पांचों निर्माणियों के अफसरों से बातचीत के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

Essential news related to PF of temporary employees of Ordnance Factory
डेमो पिक
आयुध निर्माणी कानपुर, फील्ड गन, लघु शस्त्र निर्माणी, आयुध पैराशूट फैक्ट्री, आयुध उपस्कर निर्माणी में तीन से चार हजार अस्थायी कर्मचारी हैं। इन सभी कर्मचारियों को ठेकेदार रखते हैं। निर्माणियों द्वारा इन ठेकेदारों को पीएफ का भुगतान भी किया जाता है लेकिन ठेकेदार मनमानी करते हैं और हर वर्ष ठेका खत्म होने के बाद कर्मचारियों से जमा पीएफ किसी न किसी बहाने से निकलवा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Essential news related to PF of temporary employees of Ordnance Factory
डेमो पिक
इससे कर्मचारियों की सर्विस भी ब्रेक होती है। जबकि ये अस्थायी कर्मचारी ठेकेदारों के माध्यम से लंबे समय से निर्माणी में काम कर रहे हैं। निर्माणियों में कार्यरत इन कर्मचारियों का न तो पीएफ  जमा हो पा रहा है और न ही उन्हें पेंशन का लाभ मिल पा रहा है। इसी के चलते ये टीमें अब अफसरों से मिलकर ठेकेदारों के बारे में जानकारियां जुटाएंगी। अस्थायी कर्मचारियों का भी डाटा मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed