{"_id":"bf41fb8aa54acb92b5c9cc4a1b856075","slug":"esi-deputy-director-of-the-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआई की डिप्टी डायरेक्टर को स्वाइन फ्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएसआई की डिप्टी डायरेक्टर को स्वाइन फ्लू
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 15 Jan 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) की डिप्टी डायरेक्टर अनीता सोनकर में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। केजीएमयू लखनऊ से बुधवार देर शाम सीएमओ कार्यालय को अनीता सोनकर की रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया। सरकारी रिकॉर्ड में कानपुर में इस साल स्वाइन फ्लू का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
अनीता का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। प्राइवेट पैथोलॉजी की जांच में अनीता में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन
अनीता सोनकर स्वरूप नगर में रहती हैं। शनिवार को उन्हें सर्दी-जुकाम के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो स्वरूप नगर स्थित शर्मा नर्सिंग होम में दिखाया। यहां डॉ. केके शर्मा ने स्वाइन फ्लू की आशंका में जांच कराने की सलाह दी। प्राइवेट पैथोलॉजी ने लार के दो सैंपल भरे।
विज्ञापन
एक सैंपल को सीएमओ आॅफिस के माध्यम से केजीएमयू लखनऊ भेज दिया गया था। सोमवार को प्राइवेट पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अनीता में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई लेकिन गुरुवार रात केजीएमयू लखनऊ से मिली रिपोर्ट में अनीता में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ. रामायण प्रसाद यादव ने कहा कि शुक्रवार को टीम अनीता सोनकर के इलाज को भेजी जाएगी। दो अन्य महिलाओं आशा अग्रवाल और आशा देवी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं साकेत नगर की पूजा दीक्षित की हालत एसजी पीजीआई में गंभीर बनी हुई है।