फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   esenaseeyoo vaard phul, 10 kee kshamata, bhartee 14 navajaat

एसएनसीयू वार्ड फुल, 10 की क्षमता, भर्ती 14 नवजात

Sun, 15 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
esenaseeyoo vaard phul, 10 kee kshamata, bhartee 14 navajaat
कन्नौज। जिला अस्पताल की महिला विंग में संचालित एसएनसीयू वार्ड (सिक एंड न्यू बोर्न केयर यूनिट) की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। गुरुवार की रात नवजात बच्चों की संख्या 19 पहुंच गई। एक बेड पर दो-दो नवजाताें का इलाज किया गया। स्वस्थ हो चुके कुछ नवजातों को कंगारू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। करीब तीन नवजात बच्चों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएनसीयू में रेडियंट वार्मर व फोटो थेरेपी मशीन कम होने से स्टाफ के सामने भी कई तरह की दिक्कतें हैं। स्टाफ को मजबूरी में एक वार्मर पर दो-दो नवजातों का इलाज करना पड़ता है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सुरेश यादव का कहना है कि गंभीर नवजातों को कई बार मजबूरी में भर्ती करना पड़ता है। विकल्प के तौर पर स्वस्थ बच्चों को कंगारू वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है। इसके बावजूद संख्या कम नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी का कहना है कि वार्मर कम होने से दिक्कत है। पड़ोसी जनपद हरदोई के काफी केस आ जाते हैं। गंभीर होने की वजह से इन्हें भी भर्ती करना पड़ता है। शासन से अभी तक एसएनसीयू वार्ड को दस बेड की ही स्वीकृति है। रेडियंट वार्मर व फोटो थेरेपी मशीन खरीदने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी के यहां डिमांड लेटर भेजा गया है। अभी तक धनराशि नहीं मिली है। रुपये मिलते ही खरीद की जाएगी। इसके बाद निदेशालय से बेडों की संख्या बढ़ाने के लिए अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed