{"_id":"5ffb563e8ebc3e2f1476322a","slug":"eo-gave-notice-on-depositing-debris-in-the-park-dehat-news-knp6051923178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में मलबा जमा करने पर ईओ ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में मलबा जमा करने पर ईओ ने दिया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। नगर पालिका के खुदगढ़ा और इंदिरा नगर मोहल्ला स्थित पार्कों की दुर्दशा की खबर अमर उजाला में रविवार को प्रकाशित होने के बाद सक्रिय हुए अधिशासी अधिकारी ने कई लोगों के विरुद्ध नोटिस जारी कर तीन दिन में मलबा हटाने की चेतावनी दी है। नोटिस में कहा है कि यदि तीन दिन में मलबा नहीं हटा तो जुर्माना और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विवेक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि अमर उजाला प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया था, जिसमें खुदगढ़ा मोहल्लों स्थित पार्क में उन्हें मलवा मिला था, जिसमें वार्ड नंबर 25 निवासी फारुख को नोटिस जारी कर तीन दिन में मलबा हटाने को कहा गया। यदि निर्धारित समय में वह पार्क से मलवा नहीं हटाते तो प्रतिदिन 500 रुपये की दर से जुर्माना वसूला जाएगा।
इसी तरह वार्ड सात के कृष्णा नगर के कुबेर को भी नाला पर मलवा एकत्र करने और तोड़फोड़ करने के लिए नोटिस जारी किया गया है, मालूम रहे कि नगर पालिका के कई वार्ड में लाखों रुपये खर्च कर पार्कों का निर्माण कराया गया है लेकिन कर्मियों की अनदेखी से उक्त पार्कों में गंदगी और मलबे से लोगों और बच्चों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।