{"_id":"5d9501108ebc3e01416b37ac","slug":"entered-dcm-hotel-one-zairin-died-dehat-news-knp5173514180","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम होटल में घुसी, एक जायरीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम होटल में घुसी, एक जायरीन की मौत
विज्ञापन
फोटो 02 डीएचटीबीएलआरपी 1 परिचय- दुर्घटना के बाद होटल में घुसी खड़ी डीसीएम फोटो 02 डीएचटीबीएलआरपी 2 पर
- फोटो : DEHAT
बिल्हौर(कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर में अनियंत्रित डीसीएम होटल में घुस जाने से ग्वालियर के एक जायरीन की मौत और पांच जायरीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
बुधवार को क्षेत्र के मकनपुर कस्बे में सैयद बद्दीउद्दीन जिंदाशाह मदार की दरगाह पर जियारत और वार्षिक हाजिरी लगाने आए भिंड, ग्वालियर के जायरीन पहुंचे थे। ग्राम प्रधान पति मजाहिर हुसैन ने बताया कि दरगाह पर चादरपोशी कर मकनपुर कोतवाली भवन समीप स्थित एक होटल पर बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश भिंड और ग्वालियर से आए जायरीन चाय-नाश्ता कर रहे थे। तभी एकाएक दूर मैदान में खड़ी एक डीसीएम ( यूपी 74 बी 8760) स्टार्ट होते ही अनियंत्रित हो गई। बैक गियर लगा होने से एकाएक लकड़ियों से बने होटल सहित कई गाड़ियों को रौंदते हुए डीसीएम जायरीन पर आ चढ़ी। दुर्घटना में ग्वालियर निवासी लियाकत खान (50) पुत्र भूरा खान के ऊपर से डीसीएम गुजर गई, जबकि कई महिलाओं और पुरुषों ने भागकर जान बचाई।
वहीं, घटना में शफी खान पुत्र सिद्दीकी खान, अजमत शाह वारसी, मुन्ने खान पुत्र उद्दीनखान व इनकी पत्नी परवीन और खालिद घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मकनपुर चौकी पुलिस के साथ सभी को सीएचसी बिल्हौर भेजा। जहां लियाकत खान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि शेष अन्य घायलों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। सूचना पर इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह भी मौके पर पहुंचे और डीसीएम को कब्जे में लिया है। पुलिस पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि डीसीएम रोजाना मकनपुर से कबाड़ का सामान लेकर जाती थी। पुलिस ने गाड़ी सहित नशेबाज चालक इसरार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
वहीं, डीसीएम के अनियंत्रित हो जाने से कई होटल, पनवाड़ी की दुकानें पूरी तरह टूट गई और सड़क किनारे खड़ी शहजाद पुत्र छब्बन निवासी मकनपुर की बाइक सहित छह बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के समय सभी बाइक सवारों ने मौके से भागकर जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि डीसीएम इसरार पुत्र नबीवक्श निवासी 99/26 कंघी मोहाल मुनापुरवा, बेगमपुरवा थाना बजरिया, कानपुर निवासी है। दुर्घटना के समय चालक नशे में था। पुलिस अफसरों ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।