{"_id":"6ac54565015683a962099c66","slug":"ensuring-better-prices-for-produce-is-the-governments-priority-kanpur-news-c-214-1-knj1008-157339-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उपज का बेहतर मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उपज का बेहतर मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता
विज्ञापन
कन्नौज। आलू उत्पादक किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को उप निदेशक उद्यान कानपुर मंडल मुकेश कुमार एवं जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार ने विभिन्न शीतगृहों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मानीमऊ स्थित नारायण कोल्ड स्टोरेज, रामचंद्र कोल्ड स्टोरेज, कुमार कोल्ड स्टोरेज और जय गोविंदा कोल्ड स्टोरेज का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौजूद किसानों को उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। किसानों को भाव स्थिरता योजना और निजी शीतगृहों में भंडारित आलू के भंडारण प्रभार पर मिलने वाले अनुदान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्र किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
उप निदेशक उद्यान मुकेश कुमार ने कहा कि शासन की मंशा किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना, कृषि लागत कम करना और उद्यानिकी फसलों के माध्यम से आय में वृद्धि कर आर्थिक सशक्तीकरण करना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर समय से आवेदन करें। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना और अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए औद्यानिक विकास योजना के तहत चयनित किसानों को संकर शाकभाजी और गेंदा के उन्नत बीज वितरित किए गए।