{"_id":"cef6289351757612480e6d0f4da9819a","slug":"enlarged-steps-for-development-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए अफसरों के बढ़े कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए अफसरों के बढ़े कदम
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 16 Oct 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केस्को एमडी ने खड़े होकर बदलवाए मीटर
विज्ञापन
केस्को एमडी सेल्वा कुमारी जे ने गुरुवार को शिवाला में खुद खड़े होकर 54 दुकानों में लगे मैकेनिकल, चाइनीज और सेमी इलेक्ट्रॉनिक्स मीटर हटवाकर डिजिटल मीटर लगवाए। इस बीच केस्कोकर्मियों और व्यापारियों के बीच नोकझोंक हुई।
व्यापारियों का कहना था कि त्योहार के समय यह अभियान चलने से उनका धंधा प्रभावित हो रहा है। अपने ग्राहक देखें या मीटर बदलवाएं। कुछ व्यापारियों ने अंदर लगे मीटर उखड़वाकर बाहर लगवाने पर ऐतराज जताया। बिल दिखाते हुए कहा कि वह नियमित रूप से बिल दे रहे हैं। मीटर अंदर लगे होने से रीडर को कोई दिक्कत नहीं होने देते हैं।
विज्ञापन
बाहर लगवाने से मीटर असुरक्षित रहेंगे। केस्को की टीम के साथ 45 भूतपूर्व सैनिक करीब 11:30 बजे शिवाला मार्केट में पहुंच गए थे। अधिशासी अभियंता फूलबाग और अन्य इंजीनियरों के साथ इन लोगों ने मीटरों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
ठीक 11.50 बजे एमडी, चीफ इंजीनियर एके कोहली और अधीक्षण अभियंता विनोद गंगवार समेत अन्य इंजीनियरों के साथ मार्केट पहुंची। एमडी ने चीफ इंजीनियर से कहा कि कोई व्यापारी विरोध करे तो उससे कोई इंजीनियर या कर्मचारी उलझे नहीं। उसे पूरी बात आराम से समझाई जाए।
शिवाला मंदिर के पास से अभियान की शुरुआत की गई तो एक-दो व्यापारी दुकानों से बाहर निकले और एमडी से बैठने को कहा। इस पर उन्होंने कहा यहां बैठने नहीं काम कराने आई हैं। करीब 12.10 बजे एक व्यापारी का मीटर अंदर से निकालकर बाहर लगाते समय जेई ने कहा कि इसकी तो सील टूटी है।
इस पर व्यापारियों ने नोकझोंक शुरू कर दी। बाद में चीफ इंजीनियर ने व्यापारियों को शांत कराया। केस्को टीम ने बारी-बारी से दुकानों के मीटर चेक किए।
शिफ्ट किए मीटरों का चार्ज नहीं पड़ेगा
शिवाला के जिन दुकानदारों के सही डिजिटल मीटर अंदर से बाहर शिफ्ट किए गए हैं उनसे केस्को किसी तरह का चार्ज नहीं लेगा। कई दुकानों में अंदर लगे सही चलते डिजिटल मीटर कई कारणों से केस्को बाहर शिफ्ट नहीं कर सका है और उखाड़कर अपने साथ ले जाते हुए नए मीटर बाहर लगा दिए हैं ऐसे दुकानदारों से मीटर कास्ट नहीं ली जाएगी। मैकेनिकल, चाइनीज और सेमी इलेक्ट्रॉनिक्स हटाकर लगाए गए डिजिटल मीटर की कास्ट 980 रुपये बिल में जुड़कर आएगी।
20 हजार रीडिंग स्टोर मिली, डेढ़ लाख वसूला
शिवाला में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के अस्थायी बिजली कनेक्शन के मीटर में 20 हजार रीडिंग स्टोर मिली। बिल्डर्स ने मौके पर ही केस्को टीम को डेढ़ लाख रुपये शमन शुल्क दे दिया। अब बिल का निर्धारण कर और वसूला जाएगा।
डाटा कलेक्शन की जिम्मेदारी दी
एमडी ने मित्र अभियान के डाटा कलेक्शन की जिम्मेदारी नवाबगंज केअधिशाषी अभियंता शशांक अग्रवाल को दी है। वह नवाबगंज डिवीजन में एक कंप्यूटर आपरेटर के माध्यम से यह काम कराएंगे।
केडीए वीसी ने देखीं साइटें, फटकारा
कानपुर। जयश्री भोज ने गुरुवार को केडीए वीसी का दोबारा चार्ज लेते ही तेजी दिखाई। दफ्तर को हाईटेक बनाने के लिए चल रहे कार्यों से लेकर म्यूजिकल फाउंटेन, बाल उद्यान, न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान सुस्ती पर अभियंताओं को फटकारा।
ठेकेदारों से समय से मानकों के अनुरूप कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। मेहरबान सिंह का पुरवा में नवनिर्मित सभागार भी देखा। केडीए उपाध्यक्ष के पद से 15 दिन पहले हटाई गईं जयश्री भोज की इसी पद पर तैनाती हुई है। दोपहर में उन्होंने केडीए में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर चल रहे कार्यों में सुस्ती देख मुख्य अभियंता वीके गोयल, अधिशासी अभियंता लव वर्मा, राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मनोज मिश्रा, संयुक्त सचिव प्रदीप सिंह, केयरटेकर एके भल्ला आदि को मौके पर तलब किया। पहली मंजिल पर फाल सीलिंग का काम, दूसरी मंजिल पर कैफेटेरिया, फाल सीलिंग और तीसरी मंजिल पर सीढ़ियों की मरम्मत हो रही थी।
ठेकेदार गिने-चुने मजदूर लगाकर धीरे-धीरे काम करा रहा था। कैफेटेरिया स्थल पर मलबा और टूटा फर्नीचर पढ़ा था, जबकि तीन लिफ्ट लगाने का कार्य शुुरू ही नहीं हुआ था। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अभियंताओं को फटकार लगाई और समय पर काम पूरा करने की चेतावनी दी।
इसके बाद वीसी ने म्यूजिकल फाउंटेन और बाल उद्यान में चल रहे विकास कार्य देखकर ठेकेदारों को इन्हें जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। वीसी ने बताया कि म्यूजिकल फाउंटेन में फाउंटेन का काम पूरा हो चुका है। 15 दिन में बाउंड्री बन जाएगी। इसी तरह बाल उद्यान में निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।
दोनों में लैंडस्केपिंग का कार्य भी दो-तीन महीने में हो जाएगा। मेहरबान सिंह का पुरवा में सभागार का निर्माण पूरा हो गया है। न्यू ट्रांसपोर्ट नगर देखने के बाद बताया कि फेस-1 और 3 में 70 प्रतिशत विकास कार्य हो गए हैं। फेस-2 में काम काफी पीछे है।
इसके अलावा केडीए के निरीक्षण के दौरान वीसी ने अधिशासी अभियंता (प्रवर्तन) मनोज मिश्रा, अधिशासी अभियंता (सिविल) लव वर्मा सहित अन्य अफसरों को हाईटेक किए गए दफ्तरों में तुरंत शिफ्ट होने के निर्देश दिए।