फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Engineering, PhD in Agriculture

इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर में भी पीएचडी

Wed, 13 Jul 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Engineering, PhD in Agriculture
एएनएम-जीएनएम छात्राओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। कानपुर यूनिवर्सिटी से अब इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और साइंस में पीएचडी की जा सकेगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छह नए सब्जेक्ट में पीएचडी करवाने का फैसला किया है। अगस्त 2016 में डींस कमेटी की मीटिंग बुलाई गई है। इसमें पीएचडी का कोर्स कॅरिकुलअम को अंतिम रूप दिया जाएगा। अभी तक इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर में पीएचडी नहीं होती थी।
विज्ञापन

कानपुर यूनिवर्सिटी अभी तक 26 सब्जेक्ट में पीएचडी कराती है लेकिन सत्र 2016-17 से 32 सब्जेक्ट में पीएचडी कराएगी। इस पर अंतिम मुहर लग चुकी है। जल्द ही कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, फिजिकल एजुकेशन, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन और एग्रीकल्चर केमिस्ट्री में पीएचडी कराने का सर्कुलर जारी कर दिया जाएगा। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने बताया कि अगस्त 2016 से पीएचडी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। इसका खाका तैयार कराया जा रहा है। सब्जेक्ट वाइज सीटों की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसे देखकर अभ्यर्थी आवेदन फार्म भर सकेंगे। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा सितंबर में कराई जा सकती है, फिर एडमिशन और छह महीने के सेमेस्टर कोर्स की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी कैंपस और डिग्री कॉलेजों को स्टडी सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

30 तक पूरी होगी आरडीसी
पीएचडी 2015-16 की रिसर्च डिग्री कमेटी (आरडीसी) कराई जा रही है। यह प्रक्रिया 30 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान 317 रिसर्च स्कॉलर  टॉपिक और सिनॉप्सिस का ब्योरा आरडीसी को देंगे। जो रिसर्च स्कॉलर पास होंगे, वह रिसर्च को आगे बढ़ाएंगे। रिजेक्शन पर एडमिशन खुद निरस्त हो जाएगा। नए सिरे से प्रवेश परीक्षा देनी होगी। आरडीसी के रिजल्ट 20 अगस्त तक आ सकते हैं। बताते चलेें कि पहली आरडीसी में 427 में से 110 अभ्यर्थियों का टॉपिक, सिनॉप्सिस अनुमोदित हुआ था। 317 को रिजेक्शन लेटर मिला था। अब दोबारा आरडीसी कराई जा रही है। इन अभ्यर्थियों को तीसरा मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडी सर्टिफिकेट के 43 आवेदन पत्र निरस्त
यूजीसी के नए अध्यादेश के हिसाब से पीएचडी का सर्टिफिकेट देने का काम कानपुर यूनिवर्सिटी ने बंद कर दिया है। यही नहीं सर्टिफिकेट मांगने वाले 43 रिसर्च स्कॉलर का आवेदन पत्र खारिज कर दिया गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि इस संबंध में यूजीसी से स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में सर्टिफिकेट नहीं जारी किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed