{"_id":"5c9b68cbbdec22140b209f80","slug":"engineer-s-song-is-fame-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है इंजीनियर का ये गीत, अगर आप में भी है हुनर तो मददगार होगी ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है इंजीनियर का ये गीत, अगर आप में भी है हुनर तो मददगार होगी ये खबर
Wed, 27 Mar 2019 05:42 PM IST
प्रशांत कुमार
आनंद मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
आनंद मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 27 Mar 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियर अखिल श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंजीनियर का लिखा और संगीत दिया गया गीत इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र में रखकर लिखे गए इस गीत को सोशल मीडिया पर मंगलवार तक 10 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।
यूपी के हरदोई जिले में शहर के मोहल्ला बहरा सौदागर निवासी मोहल्ले की बाबू सिंह पत्रकार वाली गली निवासी अखिल श्रीवास्तव इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से बीटेक कर चुके हैं। अखिल की रुचि गीत लिखने और इसे संगीतबद्ध करने में भी है। पिछले दिनों उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र में रखकर एक गीत लिखा। उनके मित्र लखनऊ निवासी विशाल पांडेय ने इस गीत को आवाज दी।

अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि वह मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं
24 मार्च को शाम पांच बजे इस गीत को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। अब तक इस गीत को सोशल मीडिया पर 10 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोग इस गीत को शेयर भी कर चुके हैं। दो मिनट 31 सेकेंड के इस गीत को अखिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर उन्हें ही केंद्र में रखकर लिखा है।
अखिल से जब अमर उजाला ने इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं। गीत की रिकॉर्डिंग या लेखन को लेकर उन्होंने किसी से कोई पारिश्रमिक भी नहीं लिया है। हरदोई के इंजीनियर का लिखा और लयबद्ध किया गया गीत फिलहाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।