{"_id":"5cf56bddbdec220710359317","slug":"engineer-drowned-in-canal-at-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहाने गया इंजीनियर डूबा पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शुरू कराई तलाश, नहीं मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में नहाने गया इंजीनियर डूबा पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शुरू कराई तलाश, नहीं मिली लाश
Tue, 04 Jun 2019 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
नहर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के शारदा नहर में नहाने गया इंजीनियर डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू करा दी है। कस्बे के मोहल्ला नौशहरा निवासी रेहान मंसूरी (25) पुत्र मेहरूम इदरीश दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। सोमवार को घर से आधार कार्ड में संशोधन कराने की बात कहकर निकला रेहान दोपहर में हरदोई से बाइक से घर वापस जा रहा था।
रास्ते में ज्ञानपुरवा के पास शारदा नहर में कुछ युवकों को नहाते देख वह भी वहीं रुक गया। कुछ देर तक नहा रहे युवकों का वीडियो बनाने के बाद रेहान भी बाइक खड़ी कर नहर में नहाने चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गहरे पानी में जाने पर वह डूब गया। वहां नहा रहे युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया।
नहर किनारे रखे कपड़ों में मिले मोबाइल से लोगों ने रेहान के परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेहान की तलाश शुरू करा दी। लगभग चार घंटे बाद भी रेहान को तलाशा नहीं जा सका। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
भाई मुराद ने बताया कि रेहान छह भाइयों में सबसे छोटा था। वह दिल्ली की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। बताया कि ईद की छुट्टी लेकर रविवार को ही रेहान दिल्ली से घर वापस आया था। एसओ राकेेश आनंद ने बताया कि युवक को तलाश किया जा रहा है।