फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Encroachment will be removed from the canal track, measurements have been taken

Kanpur News: नहर पटरी से हटेगा अतिक्रमण, नाप जोख की गई

Tue, 17 Dec 2024 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed from the canal track, measurements have been taken
बकेवर। भोगनीपुर नहर के सीमांकन कार्रवाई होने से लखना कस्बे में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने नहर के मुख्य बिंदु से दोनों ओर सौ- सौ मीटर की परिधि से पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन


भोगनीपुर निचली गंग नहर में लगभग 112 किमी तक जगह जगह पुनरोद्धार का काम होना है। इसके लिए शासन से 22 करोड़ की धनराशि स्वीकृति हुई है। भोगनीपुर नहर के पुनरोद्धार कार्य कराए जाने के बाद नहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सीमांकन का कार्य भी जोर शोर से शुरू कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के जिलेदार नरेंद्र सिंह सेंगर की अगुवाई में पहुंची टीम ने लखना कस्बे में नहर के पुराना नहर पुल से नए पुल के बीच व दोनों पुलों पर भी सीमांकन का कार्य करके चिह्नीकरण किया। नहर विभाग की इस कार्रवाई से नहर की पटरी के किनारे के घरों व दुकानदारों में खलबली रही।
विज्ञापन

लखना कस्बे में नहर की दोनों पटरियों के पास जो घर बने हैं उनमें से कई घर भी ऐसे हैं जो नहर विभाग की जमीन पर अतिक्रमण किए हुए हैं। सीमांकन की कार्रवाई शुरू की तो अतिक्रमण करने वालों के अब होश उड़ गए हैं। सिंचाई विभाग के जिलेदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि सीमांकन नहर की बीच जलधारा से सौ-सौ मीटर दोनों ओर किया जा रहा है। सीमांकन कार्य पूर्ण होने के बाद इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed