फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   encroachment,challan

रसूलाबाद में हटवाया अतिक्रमण, 48 वाहनों का चालान

Thu, 04 Feb 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
encroachment,challan
रसूलाबाद में अतिक्रमण हटवाती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। पुलिस ने तीसरे दिन बुधवार को कस्बे में अभियान चलाकर पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। पुलिस को देखकर दुकानदार स्वयं ही सड़क से सामान हटाते दिखे। सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वालों को पुलिस ने चेतावनी दी। इस दौरान गलत तरीके से खड़े 47 वाहनों के चालान काटने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बुधवार को इंस्पेक्टर शशिभूषण मिश्रा पुलिस बल के साथ कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए निकले। बिल्हौर रोड पर विषधन तिराहे तक सड़क पर फैले अतिक्रमण को पुलिस ने हटवाया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। दुकानों के बाहर गलत तरीके से खड़े वाहनों का पुलिस ने चालान काट दिया। इसमें आठ ट्रक, छह पिकअप वाहन समेत 48 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा विषधन रोड पर ईंटों लदे खड़े ट्रैक्टरों का भी पुलिस ने चालान काट दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत की टीम न आ पाने से दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई नहीं की जा सकी। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान आगे जारी रहेगा। किसी भी दशा में अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान एसआई हाशिक खान, इकबाल हुसैन, राजीव कुमार, उमेश शर्मा, मोनू शाक्य, सुनैना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed