फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   encounter between police and gangsters

फर्रुखाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार 

Mon, 02 Jul 2018 11:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
encounter between police and gangsters
एक देशी रिवाल्वर, तमंचा और तीन खोखा व आठ कारतूस किए बरामद
यूपी के फर्रुखाबाद में अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग होने से दो बदमाशों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एक सिपाही के कंधे के पास से एक गोली खरोंच करते हुए निकल गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को पकड़ लिया। इनके पासे देशी रिवाल्वर, तमंचा, कारतूस और अपाचे बाइक बरामद हुए है। घायल बदमाशों और सिपाही को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने घायल बदमाशों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


सोमवर सुबह करीब 4.30 बजे  थाना पुलिस को  मुखबिर से सूचना मिली कि  बरखेड़ा नहर महमूद पुर पट्टी सपा गांव के पास अपाचे सावर तीन बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे  है। थानाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने नवाबगंज थानाध्यक्ष रजनीश चौहान को सूचना दी। वह गश्त पर थे। दोनों थानाध्यक्ष  फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। नहर के पुल पर गाड़ी खड़ी कर वे लोग बदमाशों की तलाश करने लगे। इसी दौरान कायमगंज बरखेड़ा नहर मार्ग पर एक पेड़ के नीचे अंधेरे में कुछ लोग दिखाई दिए। थानाध्यक्ष ने उन लोगों को आवाज देकर बुलाया। इस पर एक बदमाश खेत में कूद कर भागने लगा। दो अन्य ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने  जवाबी फायरिंग की। इससे सिपाही रमेश कुमार के दाहिने कंधे से गोली रगड़ कर निकल गई और वह घायल हो गया। पुलिस की गोली से बदमाश ललित जाटव निवासी अशा नगला अलीगढ़ और दीपक जाटव निवासी सिकंदराराऊ हाथरस घायल हो गए। इनके पैर में घुटने के नीचे गोली लगी थी। खेतों की ओर भाग रहे साथी बदमाश मनोज कुमार निवासी नगला फार्म कायमगंज को पुलिस ने घेरा बंदी कर पकड़ा। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से एक देसी रिवॉल्वर, एक तमंचा 315 बोर, आठ कारतूस जिंदा और तीन खोखे व एक दिल्ली नंबर की अपाचे बाइक बरामद की। गोली से घायल हुए सिपाही रमेश कुमार व बदमाश ललित और दीपक को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। जहां से ललित व दीपक को  जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मनोज को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई। एसओ कंपिल महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed