{"_id":"5f192d9964265209f1498b77","slug":"emt-was-thrown-from-third-floor-ambulance-workers-stopped-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएमटी को तीसरी मंजिल से फेंका, एम्बुलेंस कर्मचरियों ने काम बंद कर डीएम आवास के सामने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएमटी को तीसरी मंजिल से फेंका, एम्बुलेंस कर्मचरियों ने काम बंद कर डीएम आवास के सामने किया प्रदर्शन
Thu, 23 Jul 2020 12:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एंबुलेंस कर्मी
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद के डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 108 एंबुलेंस के ईएमटी आदेश कुमार को बुधवार रात करीब 11:30 बजे कुछ दबंगों ने कमरे के बाहर से पकड़ लिया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर लोहिया कैंपस में ही स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर ले गए और वहां से उसे फेंक दिया।
इससे उसका सिर फट गया और शरीर में कई स्थानों पर गंभीर चोटें आई है। इमरजेंसी में भर्ती कराने के बाद डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया है। घटना के बाद एंबुलेंस स्टाफ ने सभी गाड़ियां लेकर जिलाधिकारी आवास के सामने लगा दी।
वहां सुबह चार बजे तक प्रदर्शन किया। डीएम की तरफ से एक अधिकारी ने एंबुलेंस कर्मियों को गुरुवार सुबह नौ बजे तक दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी कर्मचारी एंबुलेंस लेकर अस्पताल आ गए। गिरफ्तारी न होने तक काम पर ना लौटने की धमकी देकर अस्पताल में धरना शुरू कर दिया।