फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   elmnai-meats-in-iit-kanpur

मिले पुराने यार, चली शेर-ओ-शायरी की बयार

Sat, 10 Jan 2015 03:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 10 Jan 2015 03:27 AM IST
विज्ञापन
elmnai-meats-in-iit-kanpur
35 साल बाद पुराने आईआईटियंस मिले तो मौज-मस्ती के साथ शेर और शायरी का दौर चला। गपशप हुई और क्लास, हॉस्टल में जाकर पुराने दिनों की यादें ताजा की।
विज्ञापन


शुक्रवार को आईआईटी कैंपस में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब 1980 बैच के छात्र परिवार के साथ मिले।
आईआईटी के तीन दिवसीय एलमनाइ मीट (पूर्व छात्र सम्मेलन) का उद्घाटन शुक्रवार को निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना ने किया।

फिर परिचय का दौर शुरू हुआ। इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग से बीटेक करके सॉफ्टवेयर कंपनी के मालिक बनने वाले सुभाष कश्यप ने कहा कि अब कैंपस की शक्ल-सूरत बदल गई है।

बड़े और अच्छे भवन बन गए हैं। हरियाली भी अच्छी है। ऐसे में पुरानी यादों में जाने और फिर से पढ़ाई शुरू करने का मन कर रहा है। सुभाष की कंपनी का टर्न ओवर 10 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


सम्मेलन में 40 पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया है। डीन ऑफ एलमनाइ प्रो. प्रभात मुंशी ने बताया कि शनिवार को पूर्व छात्र आम की बगिया में लंच करेंगे। शाम को डायरेक्टर के साथ डिनर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को बिठूर जाने का प्रोग्राम बना है। आईआईटी से बीटेक करने वाले रवींद्र प्रकाश दुबे ने बताया कि अभी दो हजार मेगावाट सोलर एनर्जी पैदा की जा रही है।

2022 तक भारत में 20 हजार मेगावाट सोलर एनर्जी पैदा की जा सकती है। इस पर तेजी से काम चल रहा है।

सिंगल विंडो सिस्टम हो

अमेरिका से आए प्रदीप डी पारिख ने कहा कि प्रवासी भारतीयों को आकर्षित करने के लिए देश में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करना जरूरी है। जो प्रवासी भारतीय निवेश करें, उन्हें सारी सुविधाएं एक जगह मिलनी चाहिए।

निवेश करने के 300 दिनों बाद टैक्स वसूलने का इंतजाम होना चाहिए। प्रदीप ने प्रवासी भारतीयों को आजीवन वीजा दिए जाने पर खुशी जताई। कहा कि भारत सरकार अच्छे रास्ते पर है।

अगले पांच साल में देश की दशा, दिशा बदल सकती है।


12 भाषाओं में बनाया कंप्यूटर की-बोर्ड

आईआईटी से बीटेक और एमटेक करने वाले मोहन तांबे को इंडियन स्क्रीप्ट की-बोर्ड का जनक माना जाता है। शुक्रवार को आईआईटी कानपुर आए और कहा कि हिंदी, उर्दू, संस्कृत, कश्मीरी, तमिल सहित 12 भारतीय भाषाओं का कंप्यूटर यूनिकोड बना चुके हैं।

1984 में देव नागरी लिपि का पहला की-बोर्ड बनाया था, जिसका अपडेट वर्जन आज भी चल रहा है। तिब्बत, भूटान, श्रीलंका सहित तमाम विदेशी भाषाओं का की-बोर्ड भी बनाया है।


आईआईटियन का कहना है कि हाई-फाई मोबाइल का चलन बढ़ गया है। अब ऐसी तकनीक की जरूरत है जो कि मोबाइल पर ही टीवी प्रोग्राम और फिल्म देखने की सुविधा उपलब्ध करा दे। इस पर रिसर्च किया जा रहा है।

काफी हद तक सफलता मिली है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed