फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eleven policemen suspended in case of SAF jawan's death

एसएएफ जवान की मौत के मामले में 11 पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 29 Jun 2018 12:42 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 29 Jun 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
eleven policemen suspended in case of SAF jawan's death
एसएएफ का जवान सचिन शर्मा की , गांव में किया गया अंतिम संस्कार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में डकैतों की तलाश में 22 जून को चित्रकूट सीमा से सटे बटोही के जंगल में गए मध्य प्रदेश पुलिस के 14वीं बटालियन एसएएफ (स्टेट आर्म्स फोर्स) जवान सचिन शर्मा की डिहाईड्रेशन से मौत के मामले में गुरुवार को 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन



मध्यप्रदेश के सतना के एसपी राजेश हिंगडकर ने गुरुवार को बताया कि चित्रकूट जिले के सीमा क्षेत्र बगदरा घाटी में विगत 22 जून को पुलिस की छह टीमें डकैतों की तलाश के लिए गईं थी। एक टीम में शामिल एसएएफ जवान सचिन शर्मा 22 जून को ही जंगल में रास्ता भटकने से टीम से अलग हो गए थे और उनकी प्यास से तड़पकर मौत हो गई थी। सचिन का शव 24 जून को जंगल से बरामद किया गया था।
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि भोपाल पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद कांबिंग के दौरान लापरवाही बरतने पर सतना के नयागांव थाने के दरोगा बालकेश सिंह, एएसआई कप्तान सिंह, रणविजय, इष्टदेव, विवेक सिंह, मझगवां थाने के सिपाही आरके पांडेय, देवेंद्र मिश्रा, 14वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट सर्वेश शर्मा, जवान रामलाल, अशोक और एक अन्य को निलंबित कर दिया गया है। संभावना है कि सीआईडी जांच भी होगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जवान सचिन शर्मा की बटोही के जंगल में भटकने के बाद प्यास से तड़पकर मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डिहाईड्रेशन को मौत की बताई गई है। जवान सचिन के पुत्र देवेश ने पिता को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed