{"_id":"612be51b8ebc3e21935cff14","slug":"electricity-cut-for-seven-and-a-half-hours-in-jhinjhak-and-hundred-villages-akbarpur-news-knp6490301160","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े सात घंटे गुल रही झींझक व सौ गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े सात घंटे गुल रही झींझक व सौ गांवों की बिजली
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र में इनकमिंग व आउटगोइंग वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) की मरम्मत के चलते झींझक कस्बा व सौ गांवों की बिजली साढ़े सात घंटे गुल रही। इससे उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। इस दौरान लोगों को पेयजल की किल्लत से भी जूझना पड़ा।
शंकरगंज मोहल्ला के विद्युुत उपकेंद्र में 33केवी लाइन में फाल्ट से उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में लगी इनकमिंग व आउटगोइंग वीसीबी में खराबी आ गई थी। शनिवार शाम से ट्रिपिंग की समस्या आ रही थी। इस पर वीसीबी मरम्मत का निर्णय लिया गया। रविवार को कानपुर से आए बिजली विभाग के इंजीनियरों ने वीसीबी की मरम्मत का काम शुरू किया।
इसको लेकर दोपहर 12 बजे से झींझक कस्बा समेत किशौरा, खमहैला, नासरसेड़ा, जुरिया, जलिहापुर, नहिली, झड़े का पुरवा, रामपुर समेत सौ गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इस दौरान उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा। पेयजल की किल्लत भी रही।
विज्ञापन
देर शाम तक उपकरणों की मरम्मत का काम चल रहा था। देर शाम 7:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। जेई झींझक आरबी बाथम ने बताया कि उपकरण ठीक कराने के लिए विद्युत कटौती की गई थी, देर शाम 7: 30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।