फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity crisis continues, 14 substations fail for hours, six and a half lakh people are troubled by the fault

बिजली संकट जारी: 14 सबस्टेशनों में घंटों गुल रही बिजली, फॉल्ट से साढ़े छह लाख लोग परेशान

Thu, 07 Jul 2022 10:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Jul 2022 10:02 PM IST
सार

गर्मी और उमस बढ़ने से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं, बिजली संकट लोगों के सामने परेशानी खड़ी कर रहा है। वहीं, बिजली की मांग बढ़ने से फॉल्ट और ट्रिपिंग जैसी समस्याएं हो रही है। इसके चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Electricity crisis continues, 14 substations fail for hours, six and a half lakh people are troubled by the fault
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में उमस भरी गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग से गुरुवार को 14 सबस्टेशनों की बिजली दो से छह घंटे तक गुल रही। ज्यादातर फॉल्ट ओवरलोडिंग की वजह से हुए। एसी-कूलर के लगातार चलने की वजह से फीडरों पर लोड बढ़ा और ट्रिपिंग शुरू हुई। यशोदा नगर मुर्गी फार्म के आसपास की पशुपति नगर सबस्टेशन से बिजली सुबह 11 बजे से देर रात तक गुल रही। यहां पर शहनाई गेस्ट हाउस के पास बिजली का तार टूटने से गुल रही। 

विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासी पारितोष कुमार और अर्पित विश्वकर्मा ने बताया कि दिन भर बिजली गुल रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया। जलकल से टैंकर मंगवाकर पानी की आपूर्ति कराई गई। वहीं, गोविंद नगर सी ब्लॉक की बिजली शाम को छह बजे से रात साढ़े आठ बजे तक बंद रही। गोविंद नगर के ब्लॉक, जाजमऊ कल्याणपुर वसुंधरा विहार, पनकी रतनपुर के शताब्दी नगर, बर्रा-दो के एमआईजी भरत पार्क की बिजली रात में तीन घंटे तक गुल रही। 

विज्ञापन

इसके अलावा चिड़ियाघर सबस्टेशन में आइसोलेटर में समस्या होने की वजह से दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बिजली गुल रही। इससे आजाद नगर, नवाबगंज का क्षेत्र प्रभावित रहा। फूलबाग सबस्टेशन को स्मार्ट बिजली परियोजना के काम स्काडा की वजह से दोपहर 12 से दो बजे तक बंद रखा गया। इससे तारघर, कराची खाना फीडर से बिजली बंद रही। हैरिसगंज सबस्टेशन से मीरपुर फीडर की बिजली सुबह आठ बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक बंद रही। यहां पर पकड़िया ट्रांस़फार्मर का काम हो रहा था।

जुलाई के पहले सप्ताह में ही 745 मेगावाट पहुंच गई बिजली की मांग 
उमस की वजह से बढ़ी बिजली की मांग का असर यह हुआ है कि इस जुलाई के पहले सप्ताह में बिजली की मांग 745 मेगावाट तक पहुंच गई है। जबकि जुलाई 2021 में बिजली की मांग एक दिन में 700 मेगावाट नहीं पार का सकी थी। जुलाई 2021 में अधिकतम लोड 699 मेगावाट दर्ज किया गया था। पिछले साल जुलाई के पहले सप्ताह पांच जुलाई को अधिकतम 689 मेगावाट तक डिमांड पहुंची थी। इस बार पांच जुलाई को अधिकतम मांग पांच जुलाई को 745 मेगावाट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

इस साल जून में अधिकतम लोड 756 मेगावाट और पिछले साल जून में 703 मेगावाट दर्ज किया गया था। सबसे ज्यादा अंतर मई महीने में रिकॉर्ड किया गया। मई 2022 में जहां बिजली की मांग अधिकतम 723 मेगावाट दर्ज की गई। मई-2021 में 578 मेगावाट दर्ज की गई थी। इस साल अप्रैल से ही तेज गर्मी होने से बिजली की मांग का अंतर 100 मेगावाट से अधिक रहा। मई-2022 में 684 मेगावाट लोड रहा। जबकि मई 2021 में अधिकतम 24 घंटे का लोड 548 मेगावाट दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed