फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity bill will come down in July, all consumers including domestic will get interest of security money deposited

राहत की खबर: जुलाई में कम आएगा बिजली का बिल, घरेलू समेत सभी उपभोक्ताओं को जमा सिक्योरिटी मनी का ब्याज मिलेगा

Fri, 19 Jun 2020 12:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 19 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill will come down in July, all consumers including domestic will get interest of security money deposited
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जुलाई में सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को बिजली बिल कुछ कम चुकाना होगा। व्यापारियों और औद्योगिक कनेक्शन धारकों को लॉकडाउन की अवधि का एक महीने का सरचार्ज सशर्त माफ होगा। छूट उन्हें मिलेगी, जो 30 जून तक पिछला पूरा बिल जमा कर देंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं से पिछले साल दो महीने के औसत बिल के रूप में सिक्योरिटी मनी जमा कराई गई थी। उसका एक साल का ब्याज मिलेगा। यह राशि जून वाले बिल में घटा दी जाएगी।
विज्ञापन


फिक्स चार्ज की छूट घरेलू छोड़ सभी उपभोक्ताओं को
दरअसल, बिजली उत्पादन कंपनियों और ट्रांसमिशन कंपनियों ने लॉकडाउन के दौरान यूपी पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को छूट दी है। उसी में से यूपीपीसीएल अपने उपभोक्ताओं को एक महीने के फिक्स चार्ज की छूट देगा। यह छूट घरेलू उपभोक्ताओं को छोड़ बाकी सभी को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमर्शियल कनेक्शन के उपभोक्ताओं (दुकानदारों, होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, मैरिज हॉल, कोचिंग इंस्टीट्यूट), छोटे और मध्यम औद्योगिक कनेक्शन और बड़े औद्योगिक कनेक्शन (75 किलोवाट भार से अधिक वाले) वालों को भी छूट का लाभ मिलेगा।

यह है फिक्स सरचार्ज
कॉमर्शियल
लोड                            फिक्स चार्ज

एक से दो किलोवाट     130 रुपये प्रति किलोवाट
तीन से चार किलोवाट           390 रुपये प्रति किलोवाट
पांच किलोवाट या ऊपर          450 रुपये प्रति किलावोट

लघु और मध्यम औद्योगिक       290 रुपये प्रति किलोवाट

भारी और बड़े कनेक्शन
गैर औद्योगिक और बल्क       430 रुपये प्रति केवीए

औद्योगिक और पॉवर
11 केवी लाइन से कनेक्शन       300 रुपये प्रति केवीए
11 केवी से 66 केवी लाइन से कनेक्शन   290 रुपये प्रति केवीए
(किलोवाट को केवीए में बदलने के लिए एक किलोवाट लोड कनेक्शन को पॉवर फैक्टर 0.9 से भाग दें)

जुलाई के बिल में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। इससे उनका जून में इस्तेमाल किया गया बिल कम होकर आएगा। सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। - चंद्रशेखर अंबेडकर, मीडिया प्रभारी, केस्को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed