{"_id":"611e0e158ebc3e14f15e37df","slug":"elections-in-up-sadhvi-niranjan-jyoti-attacked-rahul-and-priyanka-also-targeted-bsp-chief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में चुनाव: साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल और प्रियंका पर बोला हमला, बसपा प्रमुख पर भी साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में चुनाव: साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल और प्रियंका पर बोला हमला, बसपा प्रमुख पर भी साधा निशाना
Thu, 19 Aug 2021 01:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:24 PM IST
सार
निरंजन ज्योति ने कहा कि 55 साल तक देश में सरकार होने के बाद भी किसान और गरीब की झूठी बात करते हैं। भाजपा किसान और गरीब के हित के काम कर रही है। आज बुंदेलखंड में किसान आत्महत्या नहीं करता क्योंकि केंद्र और प्रदेश सरकार उनके हित के काम करती है।
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट में जन आर्शीवाद यात्रा में पहुंची केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं उपभोक्ता मामले की राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर हमला बोला।
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सबसे झूठे हैं।
55 साल तक देश में सरकार होने के बाद भी किसान और गरीब की झूठी बात करते हैं। भाजपा किसान और गरीब के हित के काम कर रही है। आज बुंदेलखंड में किसान आत्महत्या नहीं करता क्योंकि केंद्र और प्रदेश सरकार उनके हित के काम करती है।

कोरोना काल में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र नहीं गई जबकि भाजपाइयों ने लगातार कोरोना काल में गांव-गांव जाकर काम किया है। किसान आंदोलन करने वालों से सरकार लगातार बात करने का प्रयास करती रही लेकिन कुछ विपक्षियों के बहकावे में आकर किसान आंदोलन कर रहे हैं।
उन्होंने बसपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बसपा जातिवाद का जहर घोल रही है। जब सत्ता में थी तब ब्राह्मणों की सुध नहीं ली अब चुनावी वर्ष आने पर यह नाटक किया जा रहा है। बुंदेलखंड विकास आयोग के गठन का सपा विरोध कर रही है।
उनके साथ जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को मिलाकर विकास कार्य कर रही है।इस यात्रा का यही उद्देश्य है।