{"_id":"60f19fa945bcaa4622230bdb","slug":"election-2022-corona-s-struggle-will-show-the-way-to-victory-the-mantra-given-in-bjp-s-state-working-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2022: कोरोना का संघर्ष दिखाएगा जीत की राह, भाजपा की प्रदेश कार्य समिति में दिया गया मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2022: कोरोना का संघर्ष दिखाएगा जीत की राह, भाजपा की प्रदेश कार्य समिति में दिया गया मंत्र
Fri, 16 Jul 2021 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 16 Jul 2021 08:33 PM IST
सार
कोरोना महामारी के बीच किए गए संघर्ष से ही जीत की राह निकलेगी। बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड सहित सभी जिला इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें।
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : social media
विस्तार
भाजपा की प्रदेश कार्य समिति में वर्चुअल बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 2022 चुनाव जीत का मंत्र दिया गया। बताया कि जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में सरकार और संगठन ने भूमिका निभाई है, उसी तरह संभावित तीसरी लहर का असर कम करने के लिए और बेहतर काम करना है।
कोरोना महामारी के बीच किए गए संघर्ष से ही जीत की राह निकलेगी। बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड सहित सभी जिला इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। बूथ स्तर तक जो भी समितियां बनाई गई हैं, उनका तेजी से सत्यापन किया जाए।
एक महीने के अंदर ही जिला और मंडल कार्य समितियों की बैठक भी कराने को कहा गया है। इसके बाद पन्ना प्रमुख, घर-घर संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस अभियान में गंभीरता के साथ तेजी लाने को कहा गया है।
विज्ञापन
यह लोग रहे उपस्थित
उत्तर जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, दक्षिण जिला अध्यक्ष वीना आर्या, ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, सांसद सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, मंत्री नीलिमा कटियार, पूनम कपूर, प्रेमलता कटियार, अजीत सिंह पाल, बालचंद्र मिश्रा, शिव कुमार पाठक, दिनेश राय, राकेश सोनकर, रीता शास्त्री, रघुनंदन सिंह भदौरिया, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश अवस्थी, रमेश अवस्थी, किशनलाल सुदर्शन, प्रकाश शर्मा सहित कई अन्य लोग।