{"_id":"5e81eebd8ebc3e768f661cdf","slug":"electicity-kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp5529421110","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से एक सैकड़ा गांवों की बिजली सात घंटे गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से एक सैकड़ा गांवों की बिजली सात घंटे गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक। कठिका पारेषण केंद्र से कस्बा के भोलानगर मोहल्ला स्थित लगरथा रोड विद्युत उपकेंद्र आने वाली लाइन में करियाझाला मोड़ के पास फाल्ट हो गया। इस कारण विद्युत केंद्र से जुड़े झींझक के दो मोहल्लों और सौ गांवों की बिजली आपूर्ति सात घंटे ठप रही। फाल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
रविवार की रात कठिका पारेषण केंद्र से झींझक के लगरथा रोड विद्युत उपकेंद्र आने वाली 33 केवी लाइन में करियाझाला मोड़ के पास फाल्ट हो गया। इस कारण भोलानगर, कांशीराम कालोनी, औरंगाबाद, मंगलपुर व अकारु फीडर बंद हो गए। इनसे जुड़े झींझक के खानपुर रोड मोहल्लों व मंगलपुर, चिरखिरी, कमालपुर, खानपुर, मुंडेरा समेत सौ गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार रात 01:30 बजे ठप हो गई। सोमवार की सुबह बिजली कर्मियों के फाल्ट ठीक करने के बाद 08:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई सचिन यादव ने बताया कि करियाझाला मोड़ के पास केबल बक्शा फटने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। फाल्ट की मरम्मत कराकर आपूर्ति दोबारा बहाल कर दी गई है।