फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electicity

अभी तक दो सौ गांवों की बिजली नहीं हुई बहाल

Sat, 06 Jun 2020 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
electicity
फोटो - फोटो : DEHAT
बिल्हौर (कानपुर)। क्षेत्र में ओलावृष्टि और आंधी से टूटे बिजली के खंभों-तारों की मरम्मत लगातार जारी होने के बावजूद अभी तक करीब दो सौ गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी है। विद्युत विभाग की 10 टीमें लगातार क्षतिग्रस्त खंभों और तारों को दुरुस्त करने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

इधर, गांवों में बिजली की आपूर्ति नहीं होने से लोगों अपने मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। सबमर्सिबल न चलने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। सबस्टेशन के एसडीओ आरएस वर्मा ने बताया कि लाइनमैन और अन्य तकनीकी टीमें लगातार क्षेत्र में आए चक्रवाती तूफान में क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी हैं। 15 गांवों को जाने वाली मुख्य लाइनों को दुरुस्त किया गया है। शेष अन्य गांवों में आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। बारिश के कारण मरम्मत और दुरुस्तीकरण का कार्य जलभराव के कारण नहीं हो सका। एसडीओ ने संभावना जताई कि आने वाले चार से पांच दिनों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed