{"_id":"69c96c78e5b2d6efcb03801e","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-goods-train-kanpur-news-c-220-1-akb1007-140478-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Sun, 29 Mar 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
झींझक। डीएफसी लाइन पर अक्षयवट आश्रम के पास शनिवार देर रात को मालगाड़ी की चपेट में आने से उसरी रसूलाबाद निवासी बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की है।
शनिवार रात करीब 11 बजे अक्षयवट आश्रम के पास डीएफसी लाइन के अप ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पुलिस ने पहचान करवाने के लिए वृद्ध की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी। वायरल फोटो देख रविवार को झींझक चौकी पहुंचे रोहित पुत्र छुन्ना ने मृतक की पहचान रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी निवासी नाना हरिराम पुत्र बांकेलाल के लिए रूप में की।
बताया कि नाना खेती किसानी करते थे। वह शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी मौत की जानकारी मिली। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।