फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   elder brother did not have the money to get treatment for brother

बड़े भाई के पास नहीं थे छाेटे का इलाज करवाने के लिए पैसे, फिर चुनी माैत की राह

Mon, 14 May 2018 02:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 May 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
elder brother did not have the money to get treatment for brother
डेमो पिक
यूपी के असोहा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां छोटे भाई के इलाज के लिए रुपयों का इंतजाम न होने से परेशान एक भाई ने माैत की राह चुन ली अाैर भाई का इलाज ना करवा पाने के गम में खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


असोहा थानाक्षेत्र के केवनी गांव निवासी रमेश उर्फ रामू (37) पुत्र रामकुमार के छोटे भाई श्याम किशोर की शुक्रवार को पेट दर्द से हालत बिगड़ गई। रमेश ने उसे लखनऊ के बंथरा स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। दो दिन के इलाज में करीब बीस हजार रुपया जमा किए।
विज्ञापन


शनिवार को दिन में रमेश नर्सिंगहोम गया था। रात करीब दस बजे वहां से लौटा। खाना खाने के बाद रात करीब 12 बजे खेत में सब्जी की फसल की रखवाली करने चला गया। रविवार सुबह देर तक घर न लौटने पर बेटा आदर्श पिता को देखने खेत पर गया। पिता का शव खेत में स्थित आम के पेड़ से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता के मुताबिक पति, भाई के इलाज के लिए रुपयों का इंतजाम न हो पाने से परेशान थे। मृतक के दो बेटे हैं। इनमें आदर्श (17) और आदित्य 13 साल का है। रमेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता के पास दस बिस्वा जमीन है। इसी में सब्जी की फसल बो कर संयुक्त परिवार गुजरा करता है। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed