फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eksapresave par minee bas palatee, 14 pravaasee nepaalee majadoor ghaayal

एक्सप्रेसवे पर मिनी बस पलटी, 14 प्रवासी नेपाली मजदूर घायल

Tue, 19 May 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
eksapresave par minee bas palatee, 14 pravaasee nepaalee majadoor ghaayal
सौरिख थाना प्रभारी राजकुमार सिंह से हादसे की जानकारी लेते डीएम और एसपी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। हरियाणा के पानीपत से नेपाल जा रही मिनी बस के चालक को झपकी आ गई। इससे मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 14 प्रवासी नेपाली मजदूर घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मिनी बस में 17 लोग सवार थे। डीएम और एसपी ने हादसे की जानकारी ली। मेडिकल कालेज के सीएमएस को घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नेपाल के गौराई दांशोनगर के तीन परिवार हरियाणा के पानीपत में पाव-भाजी, पानी पूरी और चाऊमीन की ठेली लगाते थे। यह परिवार के साथ रह रहे थे। लॉकडाउन के चलते यह सोमवार को किराये पर मिनी बस कर नेपाल के लिए निकले थे। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सौरिख थाने के नगला झाबर गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक यशपाल को झपकी आ गई।
विज्ञापन

इससे मिनी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में महाराज (45) पुत्र केएस प्रसाद, उमा मोहरा (40) पत्नी पारस, विशेष (18) पुत्र सूरज, हिमांशु (10)पुत्र पारस, भीमा (40) पत्नी बूम बहादुर , तिलका (30) पत्नी हग्रराज, आशु और दायोंनगर निवासी बसंत, महाराम (20) पुत्र गनेश, विशनू (12) पुत्र गनेश, भीमराज (18) पुत्र वासुदेव, कमला (35) पत्नी भीमराज, अंकिता (8) पुत्री भीमराज, 46 वर्षीय चालक यशपाल निवासी पानीपत समेत अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। जानकारी पर यूपीडा, 112 पुलिस टीम और थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed