{"_id":"593d4ed44f1c1b2f6a9bee7d","slug":"eighteen-thousand-small-marginal-farmers-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों के ‘दांव’ में 18 हजार लघु-सीमांत किसान ‘चित’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों के ‘दांव’ में 18 हजार लघु-सीमांत किसान ‘चित’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:52 PM IST
सार
-कर्जमाफी सूची से इन किसानों को किया बाहर
-10 अरब में मात्र 6 अरब के कर्जदारों की सूची भेजी
-1.37 लाख कर्जदार किसानों में से 1.19 लाख शामिल
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों की कर्जमाफी घोषणा में बैंकों के दांवपेंच आड़े आने लगे हैं। बैंकों से तैयार सूची में बांदा के करीब 18 हजार लघु-सीमांत किसान कर्जमाफी दायरे से बाहर हो गए हैं। यहां कर्जदार लघु-सीमांत किसानों की संख्या 1,37,000 से भी ज्यादा है। उन पर 10 अरब 35 करोड़ रुपये का कर्ज है। लेकिन बैंकों ने सिर्फ 1,19,151 किसानों को सूची में शामिल किया है। इन पर 6 अरब 75 करोड़ 38 लाख रुपया कर्ज है।
प्रदेश के मंत्रिमंडल ने करीब दो माह पूर्व एक लाख तक के लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ करने का निर्णय लिया था। बैंकों से ऐसे किसानों की सूची मांगी गई थी। बैंकों को शायद किसानोें पर सरकार की यह कृपा दृष्टि रास नहीं आ रही। कर्जमाफी सूची में तमाम दांवपेंच लगाए जा रहे हैं। शासन ने बैंकोें से पूछा है कि केसीसी पर कितने किसानों ने कितना कर्ज 31 मार्च 2016 के पूर्व लिया है? ऐसे किसानों का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाता आदि का सूची तलब की थी। सूत्रों के मुताबिक बैंकों ने सूची भेज दी है। इसमें लीड बैंक इलाहाबाद बैंक ने जिले के 1,19,151 किसानों पर बकाया 6 अरब 75 करोड़ 38 लाख रुपये माफ करने का प्रस्ताव भेजा है। शासन ने इन कर्जदार किसानों के आधार कार्ड, जमीन का रकबा, खतौनी संख्या, गाटा नंबर आदि भी मांगी है।
जिले के करीब एक दर्जन बैंकों से 1,37,064 लघु और सीमांत किसानों ने 10 अरब 35 करोड़ 5 लाख रुपये का कर्ज ले रखा है। लेकिन बैंकों ने सिर्फ 1,19,151 किसानों की कर्जमाफी के लिए सूची भेजी है। इन किसानों पर 6 अरब 75 करोड़ 38 लाख का कर्ज है। अब बैंक शासन के निर्देश पर किसानों के आधार कार्ड, खतौनी संख्या और गाटा नंबर की जानकारी जुटाने में जुटे हैं। कुल मिलाकर लघु-सीमांत किसानों की कर्जमाफी की गेंद बैंकों के पाले में है। उधर, इस बारे में जिला अग्रणी बैंक के एलडीएम जेके ढींगरा का कहना है कि जो लघु-सीमांत किसान कर्जमाफी के दायरे में आते हैं उनकी सूची तैयार कर भेजी जा चुकी है। शासन ने कुछ और सूचनाएं मांगी हैं इन्हें भी भेजा जा रहा है। फैसला शासन को करना है।
विज्ञापन
बांदा जनपद में लघु और सीमांत किसानों पर कुल कर्ज और बैंकों द्वारा तैयार की गई सूची में शामिल किसान व उनका कर्ज (लाख रुपये में)-
बैंक कुल किसान कुल कर्ज सूची कर्जमाफी
---- --------- ------- ---- -------
इलाहाबाद यूपी
ग्रामीण बैंक 72437 70514 66923 38756
इलाहाबाद बैंक 23458 23551 23458 22785
कोआपरेटिव बैंक 35308 6211 23084 2868
स्टेट बैंक 3507 1593 3507 1593
पीएनबी 571 503 571 388
सेंट्रल बैंक 240 53 214 160
यूनियन बैंक 230 209 230 141
बैंक आफ इंडिया 170 86 93 91
कारपोरेशन बैंक 94 143 22 22
आईडीबीआई 90 80 90 80
पंजाब सिंध बैंक 8 13 8 6
--------------------------------------------------------------------------------------------------
योग 137064 103505 119151 67538