{"_id":"5ccaec39bdec220745633406","slug":"eight-year-old-boy-died-in-gunshot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसी के तिलक में आया था मासूम, हर्ष फायरिंग में हुई मौत, बेटे का खून से सना शरीर देख मां खो बैठी होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसी के तिलक में आया था मासूम, हर्ष फायरिंग में हुई मौत, बेटे का खून से सना शरीर देख मां खो बैठी होश
Thu, 02 May 2019 06:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 May 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में 8 साल के मासूम की मौत (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के दिबियापुर में बुधवार की रात हुए एक मामले ने समारोह में मौजूद हर किसी का दिल दहला दिया। मौसी के तिलक समारोह में ग्राम अमौआहार में एक आठ वर्षीय बालक की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद कोई रस्म नहीं हुई। मां बेटे का खून से सना शरीर देखकर अपने होश खाे बैठी।
हर्ष फायरिंग के आरोपी के खिलाफ मृतक के नाना ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम भगवंतपुर अकबरपुर कानपुर देहात निवासी सुंदरलाल बेटी का तिलक लेकर ग्राम अमौआहर में बुधवार की रात विजय सिंह के घर गए थे। समारोह में सुंदरलाल की बेटी का पुत्र सौरभ यादव (8) पुत्र अरविंद निवासी ग्राम सबसुख पुरवा भी था।

हर्ष फायरिंग के दौरान पास में खड़े सौरभ को लगी थी गोली
रात लगभग 11 बजे तिलक की रस्में चल रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विजय सिंह के पुत्र विपिन के दोस्त गांव निवासी सोमवीर पुत्र उम्मेद ने कट्टे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पास में खड़े सौरभ को लगी और वह गिरकर तड़पने लगा। इससे समारोह में हड़कंप मच गया।
पुलिस को सूचना दी गई तो थाना पुलिस के साथ सीओ औरैया भी पहुंच गए। मृतक के नाना सुंदरलाल की तहरीर पर थाने में हर्ष फायरिंग में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। थाना पुलिस छापेमारी कर रही है। गांव के कई लोगों को पुलिस ने पूछतांछ के लिए पकड़ा है। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।