फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eight shops burnt due to Gas cylinder exploded

रोड पर जल रहे कूड़े के ढेर में आग की वजह से तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर फटा, आठ दुकानें जलकर राख

Thu, 07 Nov 2019 10:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 07 Nov 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
eight shops burnt due to Gas cylinder exploded
सिलेंडर फटने से आठ दुकाने जलकर हुईं राख - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में मूसानगर रोड के किनारे कस्बे में गुरुवार की भोर आग से फुटपाथ के किनारे रखी आठ दुकानें राख हो गईं। वहीं, वेल्डिंग की दुकान में रखा गैस सिलिंडर फटने से से अफरातफरी मच गई। संयोग से रात का समय होने से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन


मूसानगर पर सीएचसी और जूनियर हाईस्कूल परिसर के बीच में गुरुवार की भोर पहर 3 बजे के आसपास अचानक फुटपाथ के किनारे टट्टर और लकड़ी की गुमटियों में आग लग गई। लोगों ने बताया कि आग दुकानों के पास में पहले से जमा कूड़ा-करकट के ढेर जलने से लगी।
विज्ञापन


वेेल्डिंग की दुकान में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। बम फटने जैसी आवाज आसपास के मकानों में सो रहे लोगों की नींद खुल गई और वह घरों से बाहर निकल आए। किसी ने सूचना पुलिस और दमकल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीस टेलर, राजेश सविता और प्रद्युम्न कुमार गोस्वामी ने बताया कि तकरीबन एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर आई। तबतक आठ दुकानें जल गईं। दमकल की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों ने बताया कि यदि दिन का समय होता तो गैस सिलिंडर फटने के समय बड़ा हादसा हो सकता था। गैस सिलिंडर न फटता तो इतना नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed