{"_id":"5e95bba48ebc3e760d18fb8b","slug":"eight-people-came-in-contact-with-jamati-are-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"coronavirus update: जामातियों के संपर्क में आए और आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, सभी क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
coronavirus update: जामातियों के संपर्क में आए और आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, सभी क्वारंटीन
Tue, 14 Apr 2020 07:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 14 Apr 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच शुरु होने के बाद 45 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए लगाए गए थे जिसमें से आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह आठ वही लोग हैं जिन्हें पुलिस ने मदरसे से हिरासत में लेने के बाद क्वारंटीन किया था।
जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में कोरोना की जांच शुरू हो जाने केे बाद पहली बार 45 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। मंगलवार शाम को इनकी रिपोर्ट आई जिसमें से आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को पहले से ही क्वारंटीन में रखा गया है।
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही कानपुर में नौबस्ता के मछरिया स्थित शेख हिदायत उल्लाह मदरसा में छिपे 16 लोगों को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उर्सला ले आई थी। इन सभी लोगों की सेहत की जांच कराने के बाद इन्हें क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
उस समय इनमें किसी में कोरोना के लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। माना जा रहा था कि ये जमातियों या फिर उनके संपर्क में आने वाले लोगों से मिले होंगे। ये सभी बिहार केे रहने वाले हैं और यहां मदरसा में छात्र हैं।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. आरती लालचंदानी ने बताया कि 45 नमूनों की जांच की गई है, जिसमें नौबस्ता के मछरिया स्थित मदरसा के आठ छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी और सीएमओ को इसकी जानकारी दे दी गई है।