{"_id":"625e5c791defd16db64b126d","slug":"eight-member-committee-constituted-to-investigate-the-cleaning-of-drains-before-monsoon-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले नालों की सफाई: जांच के लिए आठ सदस्यीय कमेटी गठित, फोटो और वीडियो भी करेगी अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से पहले नालों की सफाई: जांच के लिए आठ सदस्यीय कमेटी गठित, फोटो और वीडियो भी करेगी अपलोड
Tue, 19 Apr 2022 12:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:26 PM IST
सार
मानसून से पहले शहर भर में नालों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने नाला सफाई की जांच और जलभराव से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट तलब की है। आठ अफसरों की यह कमेटी शहर के सभी नालों की सफाई पर नजर रखेगी। साथ ही, सफाई के दौरान समस्याओं की जांच के लिए रोजाना अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
कमेटी में शामिल हैं ये
नगर आयुक्त ने कमेटी में दो अपर नगर आयुक्तों और सभी छह जोनल प्रभारियों को शामिल किया है। पारदर्शिता के लिए सफाई करा रहे अभियंताओं को कमेटी में शामिल नहीं किया गया है। उधर, जोनल अभियंताओं को नाला सफाई की शुरुआत से अंतिम तक की फोटो और वीडियो अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
टेंडर में हो चुकी है देरी
चुनाव आचार संहिता के कारण नालों की सफाई के टेंडर नहीं हो सके थे। अधिकतर नालों की सफाई के लिए ठेकेदारों को कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। सफाई में बहुत विलंब हो चुका है। मानसून जून के अंतिम सप्ताह में संभावित है। इससे पहले काम पूरा करना बड़ी चुनौती है। नाले ठीक से साफ नहीं हुए तो साकेत नगर सहित कई मोहल्लों में जलभराव की आशंका है।
विज्ञापन