{"_id":"6472c06f60fb9d67738cf5cd25629a42","slug":"eight-injured-in-the-incident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव में आठ लोग जख्मी, जवाबी रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथराव में आठ लोग जख्मी, जवाबी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड अमरौधा के उदईपुर गांव में प्रधान पद के जीते प्रत्याशी के
विज्ञापन
समर्थकों की नारेबाजी को लेकर विवाद हो गया। पथराव के दौरान दोनों पक्षों
के आठ लोग जख्मी हो गए। जबाबी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उदईपुर निवासी इश्तिखार अली ने बताया कि मोहम्मद अयाज के प्रधान चुने जाने पर समर्थक खुशी में नारे लगा रहे थे। समर्थकों के दरवाजे से निकलने पर मोहम्मद उमर गालीगलौज करने लगे।
मना करने पर उमर, मुनीर, इकबाल व सरवर ने पथराव कर दिया। जिससे निर्वाचित प्रधान अयाज, एजाज, जाहिर व लुकमान जख्मी हो गए। वहीं डा. मुईन ने बताया कि प्रधान पर के चुनाव में अयाज के मुकाबले हार गए हैं। उनका कहना है कि सोमवार को सवेरे अयाज, उसके भाई एजाज और समर्थक जाहिर व लुकमान उनके समर्थक उमर के दरवाजे नारेबाजी कर रहे थे।
मना करने पर उन लोगों ने पथराव कर दिया। इससे डा. मुईन, मोहम्मद उमर, मोहम्मद अनीश व सरवर जख्मी हो गए। कोतवाल फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को सीएचसी भेजा गया। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।