{"_id":"5c3f7055bdec227357414135","slug":"eight-animals-burnt-in-animal-farm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पशुबाड़े में लगी आग, 8 जानवर जिंदा जले, दर्दनाक मंजर से सिहर उठा इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुबाड़े में लगी आग, 8 जानवर जिंदा जले, दर्दनाक मंजर से सिहर उठा इलाका
Wed, 16 Jan 2019 11:26 PM IST
Vikas Kumar
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के रनियां में सरवनखेड़ा ब्लॉक के नंगापुर गांव में बीती रात गांव के बाहर बने पशुबाड़े में अचानक आग लग गई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे पशुबाड़े में बंधे आठ जानवर जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची गजनेर पुलिस व दमकल की कड़ी मशक्कत से करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
गजनेर थाने के नंगापुर गांव के बाहर किसान योगेंद्र सिंह का पशु-बाड़ा था। प्रतिदिन की तरह मंगलवार शाम को चार भैंसें, पड़िया और पड़वा सहित आठ जानवरों को बाड़े में बांध दिया था। रात में पशु बाड़े में संदिग्ध हालात में आग लग गई। खेतों में फसल की देखभाल कर रहे ग्रामीणों ने आग की लपटे देख शोर मचाने लगे। ग्रामीणों ने बाड़े के मालिक योगेंद्र सिंह को सूचना दी। आग की सूचना पर भीड़ जमा हो गई। सभी ने आनन फानन सबमर्सिबल को चालू कर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
इसी पशु बाड़े में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बाड़े से जानवरों को निकालने के लिए दरवाजा तोड़ा, लेकिन कमरे के अंदर गैस भरी होने से कोई अंदर नहीं जा सका। घटना की जानकारी गजनेर पुलिस व दमकल को दी गई। मौके पर पहुंची एक दमकल ने दीवार तोड़कर आग बुझाया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक चार दुधारू भैंस, एक पड़िया, तीन पड़वा की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
बुधवार सुबह कानूनगो आशीष कुमार गुप्ता, लेखपाल रविंद्र शुक्ला ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की। पीड़ित योगेंद्र सिंह ने कानूनगो को बताया कि आठ जानवरों की कीमत 5 लाख रुपये है। घटना की सूचना पर सरवनखेड़ा पशु चिकित्साधिकारी ने सभी जानवरों का पोस्टमार्टम करके रिपोर्ट उच्चधिकारियों को भेजी।