फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eid ul Fitr 2021, eid market

Eid ul Fitr: मेवा, रेडीमेड कपड़ा कारोबारियों को 50 करोड़ का झटका, लॉकडाउन के चलते व्यापार प्रभावित

Thu, 06 May 2021 12:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 May 2021 12:32 PM IST
सार

पिछले साल भी लॉकडाउन के चलते कारोबारियों को बहुत नुकसान हुआ था। इस बार ईद और सहालग अच्छी होने से कारोबारियों को अच्छे कारोबार का अनुमान था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने करोड़ों का झटका दे दिया है।

विज्ञापन
Eid ul Fitr 2021, eid market
ईद 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद के बाजार पर भी कोरोना का ग्रहण लग गया है। ईद पर बड़े पैमाने पर रेडीमेड कपड़ों, जूते-चप्पल के अलावा मेवा व अन्य किराना आइटमों की बिक्री होती है पर लॉकडाउन के चलते बाजारें बंद हैं। ऐसे में मेवा-रेडीमेड कपड़ा कारोबारियों को करीब 50 करोड़ का झटका लगा है।
विज्ञापन


पिछले साल भी लॉकडाउन के चलते कारोबारियों को बहुत नुकसान हुआ था।  पेंचबाग, हमराज कॉम्प्लेक्स, बांस मंडी, कर्नलगंज, परेड में रेडीमेड कपड़ों के थोक बाजार हैं। शहर के अलावा आसपास के जिलों में इन्हीं बाजारों से सप्लाई होती है।
विज्ञापन


इस बार ईद और सहालग अच्छी होने से कारोबारियों को अच्छे कारोबार का अनुमान था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने करोड़ों का झटका दे दिया है। दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश बाजपेई ने बताया कि ईद पर लोग बड़े पैमाने पर बादाम, काजू, किशमिश, चिंरौजी की खरीद करते हैं लेकिन अब बाजार बंद है। मेवा कारोबारियों को पांच करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद पर लोग रेडीमेड कपड़ों की सबसे अधिक खरीद करते हैं। इस बार सहालग भी अच्छी थी। दोहरा कारोबार मिलने की उम्मीद थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने सब चौपट कर दिया। करीब 45 करोड़ का रेडीमेड कपड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ है। - लकी रहमानी, संचालक, पेंचबाग रेडीमेड मर्चेंट एसोसिएशन

मई के दूसरे हफ्ते में ईद मनाई जाएगी। त्योहार से पहले ही लोग खरीदारी करते थे लेकिन अब लॉकडाउन है। रेडीमेड कपड़ों का व्यापार पर संकट हो गया है। रकम फंस गई है। - एहसान हजारी, महामंत्री, पेंचबाग रेडीमेड मर्चेंट एसोसिएशन


कोरोना के चलते पिछले साल से कारोबार प्रभावित है। कोरोना से कारोबार को तगड़ी चपत लगी है। बाजार बंद हैं लेकिन किराया, बिजली खर्च सब देना पड़ेगा। ईद पर लोग बंपर खरीद करते थे। कारोबारी बहुत परेशान हैं।- फरीद अंसारी, रेडीमेड कपड़ा कारोबारी, नवीन मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed