फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Efforts to make people aware of cleanliness with the help of film characters

स्वच्छता का संदेश दे रहे ‘बाहुबली और कटप्पा’, इतिहास की जानकारी भी देगा रेलवे

Wed, 18 Jul 2018 09:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Jul 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
Efforts to make people aware of cleanliness with the help of film characters
रेलवे स्टेशन पर लगवाए गए फ्लैक्स बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए अब रेलवे फिल्मी किरदारों का सहारा ले रही है। हरदोई खंड के सभी रेलवे स्टेशनों पर भी फिल्म बाहुबली के मुख्य किरदार और उसके सेनापति कटप्पा के नाम के फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए हैं। इनमें गंदगी फैलाने वालों को जागरूक करने के लिए संदेश दिया गया है।      
विज्ञापन

        
अभी तक सामूहिक रूप से झाड़ू लगाने और कूड़ा इधर-उधर न फेंकने की हिदायत देने वाले बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक करने में जुटा रेलवे महकमा अब नए अंदाज में लोगों को स्वच्छता मिशन के प्रति संदेश दे रहा है। मुदाराबाद मंडल के सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा के निर्देश पर फिल्मी किरदारों का सहारा लेकर इस काम को अमली जामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीएमआई) हरदोई मोहम्मद इमरान ने बताया कि पहले चरण में टोडरपुर से लेकर काकोरी तक हरदोई खंड (सेक्शन) में आने वाले 24 स्टेशनों और 15 हाल्ट पर ऐसे फ्लैक्स बोर्ड लगवाए गए हैं। सीतापुर से कानपुर जाने वाली ब्रांच लाइन के स्टेशनों पर भी ऐसे बोर्ड लगवाए जाएंगे।              
विज्ञापन
विज्ञापन

            
 

इतिहास की जानकारी भी देगा रेलवे

Efforts to make people aware of cleanliness with the help of film characters
रेलवे स्टेशन पर लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
डीआरएम ने की प्रशंसा             
हाल में कछौना और अन्य स्टेशनों का निरीक्षण करने आए डीआरएम एके सिंघल ने भी स्टेशनों पर ऐसे फ्लैक्स बोर्ड देखकर पूरे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। इस प्रयास की सराहना की।              
             
इतिहास की जानकारी भी देगा रेलवे              
हरदोई खंड में आने वाले स्टेशनों की खासियत और उसके इतिहास की जानकारी यात्रियों को आसानी से मुहैया हो, इसके लिए संबंधित स्टेशनों पर फ्लैक्स बोर्ड लगवाए जाएंगे। इसकी शुरुआत काकोरी स्टेशन से की गई है। हरदोई खंड में आने वाले काकोरी स्टेशन पर आजादी के दौर में क्रांतिकारियों द्वारा अंजाम दी गई ट्रेन लूटकांड की घटना का वर्णन फ्लैक्स बोर्ड पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed