{"_id":"6ac55112a66a5ea2f20e6398","slug":"efforts-to-include-nomadic-communities-in-the-scheduled-castes-aseem-arun-kanpur-news-c-220-1-akb1002-150103-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमंतू समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कराने का प्रयास : असीम अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमंतू समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कराने का प्रयास : असीम अरुण
Wed, 07 Oct 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। नहरीवरी रास्तपुर में मंगलवार को विमुक्त घुमंतू आभार दिवस एवं बारा समाज सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि घुमंतू समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा।
यहां समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि से घुमंतू समाज का जाति प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग की। कार्यक्रम का आयोजन रावेंद्र बारा के नेतृत्व में किया गया। साथ ही बारा-सपेरा बस्ती को चिह्नित कर उसे राजस्व ग्राम घोषित करने और तहसील स्तर से घुमंतू समाज के जाति प्रमाणपत्र बनवाने की मांग रखी गई। वक्ताओं ने कहा घुमंतू समाज के लोगों को कई स्तर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। उनके साथ उत्पीड़न की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं।
मुख्य अतिथि ने कहा जाति प्रमाणपत्र जारी कराने के संबंध में जल्द कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा घुमंतू समाज के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही सरकार से वार्ता कर घुमंतू जातियों को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल कराने के लिए प्रयास किए जाने की बात कही। साथ ही एसडीएम को निर्देश दिया कि कैंप लगा कर घुमंतू समाज के लोगों का आय, आधार और जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने समाज के लिए पांच बरात शालाएं बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। बताया गया कि भाऊपुर ओवरब्रिज के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और क्षेत्र में 10 सड़क और 15 टीन शेड निर्माण समेत अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा सरकार की ओर से घुमंतू समाज के लिए आवास, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यहां सुरेंद्र कुमार, आशीष कुमार, सत्येंद्र, सचिन, अभिषेक, अंशुमान सिंह, चुम्बकनाथ, जहांगीरनाथ आदि मौजूद रहे।