फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Effect of zodiac changement

राशि परिवर्तन से मेष व वृष राशि वालों को आकस्मिक लाभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों की आय बढ़ोतरी

Wed, 02 Aug 2017 09:23 AM IST
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 Aug 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Effect of zodiac changement
डेमो पिक
अगस्त-सिंतबर 2017 में शनि, राहु, केतु, गुरु एवं मंगल ग्रह अपने नक्षत्रों में बदलाव के साथ राशि परिवर्तन भी होंगे। ऐसे में सामाजिक, आर्थिक एवं भौतिक जगत में तीव्र परिवर्तन को देखने को मिलेंगे। इनका प्रभाव राशियों पर भी पड़ेगा। इसमें विशेष रूप से कर्क, सिंह, कन्या एवं तुला राशि वाले प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

 

मीन राशि के लिए कष्टप्रद

Effect of zodiac changement
डेमो पिक
महामोहपाध्याय डॉ.आदित्य पांडेय और आचार्य अमरेश मिश्रा ने बताया कि शनि, राहु, केतु, गुरु एवं मंगल ग्रह के परिवर्तन से सिंह व तुला राशि वाले सर्वाधिक लाभान्वित होंगे। जबकि कर्क व कन्या राशि वालों को भी लाभ मिलेगा। वहीं वृश्चिक व धनु राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा कष्टप्रद होगा। मेष व वृष राशि वालों को आकस्मिक लाभ होगा। जबकि मिथुन व कुंभ राशि वालों की आय में बढ़ोतरी होगी। वहीं, यह परिवर्तन मकर के लिए लाभप्रद है और मीन राशि के लिए कष्टप्रद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनि, राहु, केतु, गुरु एवं मंगल ग्रह के परिवर्तन पर नजर

Effect of zodiac changement
डेमो पिक
- 4 अगस्त को गुरु हस्त नक्षत्र से चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 12 सितंबर को चित्रा नक्षत्र से तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
- शनि भगवान वर्तमान में वक्री हैं जो कि 25 अगस्त को ज्येष्ठा नक्षत्र में मार्गी हो जाएंगे। तथा 26 अक्तूबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
- राहु व केतु मघा एवं धनिष्ठा नक्षत्र से 8 सितंबर 2017 को क्रमश: कर्क एवं मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 17 अगस्त को राहु और केतु भी अपने-अपने नक्षत्र में परिवर्तन कर आश्लेषा और श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- 6 अगस्त को मंगल पुष्य नक्षत्र से आश्लेषा में प्रवेश करेंगे तथा 27 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

 
विज्ञापन

इस काल में बचने के उपाय

Effect of zodiac changement
डेमो पिक
- शनि के प्रकोप से बचने के लिए शिव भगवान पर चांदी का सर्प, काले तिल व समुद्रफेन चढ़ाएं
- गुरु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शिवजी पर पीला चंदन व अष्टगंध चढ़ाएं
- राहु-केतु के दुष्प्रभाव से बचने केलिए भैरवजी पर भस्म व काले तिल चढ़ाएं
- मंगल के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हनुमानजी को चमेली का तेल अर्पित करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed