{"_id":"6d6540df7f7d7ff24a6c71f0cd38ed05","slug":"effect-of-jnu-is-now-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू मामले की आंच शहर में भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू मामले की आंच शहर में भी
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रकरण की आंच अब शहर में भी दिखने लगी है। वहां हुई कथित देश विरोध नारेबाजी के खिलाफ मंगलवार को विहिप और बजरंगदल ने शहर में जेएनयू प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस के राहुल गांधी की भी तीखी आलोचना की गई।
दोपहर एक बजे बजरंग दल कार्यकर्ता बड़ा चौराहे पर पहुंचे और एक घंटे तक नारेबाजी करने के बाद जेएनयू प्रशासन का पुतला फूंका। बजरंग दल महानगर संयोजक आशीष त्रिपाठी ने कहा कि जेएनयू मामले में देशद्रोह की कार्रवाई होनी चाहिए। प्रांत सह संयोजक रामजी तिवारी ने कहा कि आतंकियों का समर्थन करने वालों को आतंकी की श्रेणी में रखकर कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर, हिंदू युवा वाहिनी ने कानपुर विश्वविद्यालय के गेट के बाहर प्रदर्शन किया।
उधर, जेएनयू दिल्ली में राष्ट्र विरोधी गतिविधि से नाराज कानपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने बीएनडी कॉलेज के सामने मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और जेएनयू प्रशासन का पुतला फूंका। छात्रनेता राघवेंद्र दुबे रवि और शुभम शर्मा ने कहा कि आतंकी अफजल गुरु का महिमा मंडन करने को देश की जनता माफ नहीं करेगी। कानून अपना काम कर रहा है लेकिन जनता भी सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
छात्र संघ अध्यक्ष, प्रोफेसर सांसद को बनाया अभियुक्त
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली परिसर में राष्ट्र विरोधी नारे और आतंकवाद के समर्थन में नारे लगाए जाने के विरोध में सीएमएम विजय कुमार द्वितीय की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है।
इसमें जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष और सांसद डी राजा समेत पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। कोर्ट ने सांसद को नामित करने पर परिवाद को पोषणीयता (परिवाद पर सुनवाई हो सकती है या नहीं) के बिंदु पर सुनवाई के लिए 23 फरवरी की तारीख लगाई है।
गांधी नगर निवासी अधिवक्ता आकाश शुक्ला ने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार, प्रो. अली जावेद, उमर खालिद, प्रो. एसआर गिलानी और सांसद डी राजा के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है।
राहुल गांधी के खिलाफ दी तहरीर, एसएसपी का इनकार
जेएनयू मसले पर भाजपा युवा मोर्चा ने मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित कम्युनिस्ट और जद यू नेताओं के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। सीओ कोतवाली राजेंद्रधर द्विवेदी ने तहरीर ली और उसकी रिसीविंग भी भाजपाइयोें को दे दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया।
तहरीर देने पर एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि राहुल गांधी से जुड़ा मसला यहां का नहीं है इसलिए यहां केस दर्ज नहीं होगा। एसएसपी के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि यदि पुलिस केस दर्ज नहीं करती है तो वह पुलिस के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।