फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   education

ऑनलाइन शिक्षा स्तरहीन, हो रही खानापूरी

Fri, 22 May 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
education
कानपुर। ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर खानापूरी हो रही है। शिक्षण संस्थानों की ओर से अपलोड किया जा रहा ई-कंटेंट स्तरहीन है। ऑनलाइन एजूकेशन के लिए कोई भी शिक्षण संस्थान पूरी तरह से तैयार नहीं है। ये बातें उच्च शिक्षा परिषद की ऑनलाइन बैठक में शामिल शिक्षाविद् और आईआईटी कानपुर के पूर्व निदेशक प्रो. संजय गोविंद धांडे ने कहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और शिक्षक दोनों का ही प्रारूप बदलने वाला है। अब असिस्टेंट और एसोसिएट नहीं बल्कि एकेडमिक एसोसिएट और टेक्निकल एसोसिएट की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो चुकी है। शिक्षण व्यवस्था को लेकर आने वाली चुनौतियां और ऑनलाइन शिक्षा के स्तर को जानने के लिए उच्च शिक्षा परिषद की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, डिप्टी सीएम, प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी के वीसी, शिक्षाविद्, डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य और शिक्षक शामिल हुए। बैठक दोपहर 12 से 3.30 बजे तक चली।
विज्ञापन

छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि अभी सबसे बड़ी चुनौती परीक्षा है। ऑनलाइन शिक्षा इतना आसान नहीं है। कई कॉलेजों के पास पर्याप्त बजट नहीं है। अब कोर्स में बदलाव की भी बारी है। रोजगारपरक कोर्स को शामिल करना आज की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय पाठक सहित अन्य वीसी ने भी अपने विचार रखे। हालांकि शिक्षकों का मत था कि ऑनलाइन क्लास रूम कुछ दिनों के लिए तो ठीक हैं, लेकिन यह स्थायी विकल्प नहीं है। न तो माहौल होता है और न ही बच्चों को संस्कार दिए जा सकते हैं। बैठक में डॉ. बीडी पांडे, डॉ. संध्या सिंह आदि मौजूद रहे।

ऑनलाइन बैठक में कई बार टूटा कनेक्शन
ऑनलाइन बैठक में कई बार कनेक्शन ब्रेक हुआ तो कई बार शिक्षकों की आवाज आनी बंद हो गई। इस पर भी कुलपतियों ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब तीन घंटे की बैठक हम बिना किसी रुकावट के नहीं कर सकते हैं, तो शिक्षण कार्य कराना तो दूर की कौड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed