{"_id":"5dcc4e7e8ebc3e5b6b45b66d","slug":"education-kanpur-news-knp5256309131","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 से सेना भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 से सेना भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार शाम जिलाधिकारी ने 18 नवंबर से पांच दिसंबर तक होने वाली सेना भर्ती रैली के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि सैन्य भर्ती में लगे सभी अधिकारी मुस्तैदी से कार्य करेंगे।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका को मजबूत बैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एडीएम को मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाने, सीएमओ को एंबुलेंस एवं चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि असफल अभ्यर्थियों के बाहर निकलते ही उन्हें पुलिस फोर्स लगाकर बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पहुंचाया जाए।
ईओ को पर्याप्त मोबाइल टायलेट, पानी के टैंकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जगह-जगह कूड़ेदान रखवाए जाएं। डीएम ने कहा कि प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए कर्मठ कर्मचारियों को लगाया जाए। वहीं एआरएम को सेना भर्ती में पर्याप्त बसों की व्यवस्था कराने के साथ बसों की संख्यात्मक सूचना की एक कॉपी एडीएम को उपलब्ध कराने को कहा। कर्नल समीर सरदाना, रिक्रूटिंग आफिस बरेली ने पीपीटी के माध्यम से सैन्य भर्ती की पूर्ण जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि सैन्य भर्ती में कुल 88,328 इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है। सैन्य भर्ती में 12 जनपदों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम आदि अधिकारी मौजूद रहे।