{"_id":"5e4aec988ebc3ef2b0169bb4","slug":"education-kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp545306685","type":"story","status":"publish","title_hn":"73 केंद्रों में बोर्ड परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
73 केंद्रों में बोर्ड परीक्षा आज से
विज्ञापन
अधीनस्थो को नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के बावत निर्देशित करते जिला विद्यालय निरीक्षक।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 73 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54 हजार 109 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस बार परीक्षार्थी जूता और चप्पल पहन कर ही परीक्षा देंगे। पिछली बार कई ज्यादातर केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के नाम पर जूते-चप्पल उतरवा दिए जाते थे।
प्रत्येक कक्ष में दो सीसीटीवी लगाए जाने के बाद उन्हें ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे किसी परीक्षा केंद्र का हाल माती स्थित डीआईओएस दफ्तर, लखनऊ व प्रयागराज में बनाए गए कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा। डीआईओएस अरविंद कुमार ने बताया कि हाईस्कूल में 27787 व इंटरमीडिएट में 26322 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न की जा सके इसके लिए जिले को छह जोन व 12 सेक्टर में बांटा गया है। सभी एसडीएम को तहसीलों के परीक्षा केंद्र का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। बीस परीक्षा केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। परीक्षार्थियों के जूते-चप्पल उतरवाने पर परिषद ने नाराजगी जताते हुए रोक लगाई है। इसकी अनदेखी करने वाले केंद्र व्यवस्थापकों पर कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने परीक्षा को लेकर अधीनस्थों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी कर्मियों को जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से करने के निर्देश दिए।
बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए बनाए 73 केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के लिए डीआईओएस दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें पांच कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए हैं। सिस्टम में 15 केंद्र जोड़े गए हैं। इस तरह से शिकायत मिलने पर अधिकारी कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्र के अंदर की हकीकत देख सकेंगे। ब्लाक वार परीक्षा केंद्रों की आनलाइन निगरानी होती रहेगी। सीसीटीवी व नेट बंद न हो इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। हर केंद्र पर जनरेटर की व्यवस्था भी सुनिश्चित रखनी है।
विज्ञापन
झींझक में मंगलवार से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों में तैयारियां पूरी हो चुकी है। मंगलवार की सुबह पाली में हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी और शाम पाली में इंटरमीडिएट में हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। झींझक क्षेत्र के मंगलपुर में पीटीएन इंटर कालेज, शिवकली देवी इंटर कालेज, भगवती प्रसाद इंटर कालेज, अवंतीबाई इंटर कालेज, गांधी विद्यालय इंटर कालेज व रामरतन बालक व बालिका इंटर कलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों में सीटिंग प्लान सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरस्त की गई।
मनोवैज्ञानिक डॉ. अलका गुप्ता ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा से कम से कम दो घंटे पहले पढ़ाई बंद कर दें। बिना परिणाम की चिंता किए परीक्षा दें। परिणाम को लेकर तनाव में न आएं।
बरौर के पटेल इंटर कालेज में तैनात शिक्षाशास्त्र की प्रवक्ता डॉ. अलका गुप्ता मनोवैज्ञानिक भी हैं। खासतौर परीक्षा संबंधी मामलों में काउंसलिंग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा देने से पहले किसी भी प्रकार का तनाव न रखें। तनाव से बचने के लिए तैलीय व भारी भोजन न करें। परीक्षा देने जाने के दौरान जूस व हल्का नाश्ता करें। इससे घबराहट व आलस्य जैसी समस्या नहीं होगी। रात में परीक्षा की तैयारी को लेकर देर तक न जागे। समय से सो जाएं और नींद पूरी करें। उन्होंने अभिभावकों के लिए सलाह दी कि वह परीक्षार्थियों पर दबाव न बनाएं। उनका हौसला बढ़ाए। परीक्षा देने जाते समय किसी भी प्रकार के कोर्स के रिवीजन व पढ़ने की बात न करें। सफलता जरूरी है लेकिन जीवन उससे भी जरूरी है। कोई परीक्षार्थी परीक्षा संबंधी परेशानी दूर करने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर 9451690894 संपर्क कर सकता है। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने भी परीक्षार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए मनोवैज्ञानिक डॉ. अल्का गुप्ता का नंबर जारी किया गया है।