फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ED investigation sand mining scams during SP government in up

सपा शासन काल के मौरंग खनन की जांच कर रही ईडी, इस खास डायरी में खोज रही अवैैध खनन के हिस्सेदार

Thu, 07 Nov 2019 08:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 07 Nov 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
ED investigation sand mining scams during SP government in up
अवैध मौरंग खनन - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर सपा शासन काल के मौरंग खनन की जांच में जुटी सीबीआई की एफआईआर के बाद पिछले दो माह से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की सक्रियता बढ़ी है। वह डायरी के सहारे अवैैध खनन में पर्दे के पीछे रहने वाले हिस्सेदारों को खोज रही है।

विज्ञापन


इसे लेकर जिले के कई चर्चित चेहरों पर इन दिनों हवाइयां उड़ रही हैं। जल्द ही बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि हाईकोर्ट की रोक के बाद सपा शासन काल में कई साल साल धूल खाने वाली मौरंग पट्टा फाइलों का नवीनीकरण किया गया था। यमुना खदानों के पट्टे असोथर के जिला पंचायत सदस्य सुखराज निषाद और हरिहरगंज के शिव सिंह फर्म को दिए गए थे।
विज्ञापन


 

ED investigation sand mining scams during SP government in up
अवैध मौरंग खनन
सीबीआई की जांच में मामले पकड़ में आए। जिले में 2014 से 2017 के दौरान हुए पट्टों की जांच सुखराज और शिव सिंह के पट्टों का आवंटन गलत पाया गया। मामले में तत्कालीन डीएम अभय सिंह और पट्टाधारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामला मनी लॉड्रिंग से जुड़ा होने के कारण प्रवर्तन निदेशालय ने भी जांच शुरू की।

ईडी ने दो माह पहले पट्टाधारकों को लखनऊ बुलाकर पूछताछ की थी। उनके तमाम दस्तावेज जब्त किए थे। सूत्रों के अनुसार दोनों पट्टाधारकों के पास मौरंग खनन के समय हिसाब किताब की डायरी पर अब टीम की नजर टिक गई है। डायरी में जिले के कई चर्चित लोगों से लेनदेन का हिसाब है।

 

ED investigation sand mining scams during SP government in up
अवैध मौरंग खनन
उनकी पाटर्नरशिप और कुछ अधिकारियों का भी ब्योरो होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। ईडी ने डायरी का खुलासा किया तो मौरंग खनन में पर्दे के पीछे रहकर अकूत संपत्ति कमाने वालों के नाम सामने आ सकते हैं। ईडी ने खनन विभाग से खनन पट्टे का कार्यकाल, जारी रायल्टी, किस दर से रायल्टी जमा हुई, कितना खनन हुआ, किस दाम में बेची गई है। सूत्रों के मुुताबिक ईडी डायरी से प्रकाश में आए लोगों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुला सकती है। 

सीबीआई को भेजी गई पांच हजार पेज की फाइल 
खनन घोटाले में सीबीआई को जिले से खनन संबंधी पत्रावलियों को दिवाली के आसपास जुटाने आना था। फिलहाल सीबीआई का आना नहीं हो सका है। सीबीआई ने खनन से जुड़े कार्यालय से सारे दस्तावेज तलब किए। करीब पांच हजार पेज की फाइलों को जिले से कुछ दिन पहले भेजा गया है। उनमें अवैध खनन का परमीशन से लेकर कार्रवाई, जांच, बयान आदि का ब्योरा है। सीबीआई भी जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed